विज्ञापन
This Article is From Feb 12, 2019

RRB ALP CBT Answer key: आंसर-की 14 फरवरी को हो सकती है जारी, ऐसे कर पाएंगे डाउनलोड

RRB ALP Answer Key 14 फरवरी को जारी की जा सकती है. आंसर-की चेक और डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि की मदद से लॉग इन करना होगा.

RRB ALP CBT Answer key: आंसर-की 14 फरवरी को हो सकती है जारी, ऐसे कर पाएंगे डाउनलोड
RRB ALP Answer Key: सेकंड स्टेज परीक्षा की आंसर-की 14 फरवरी को जारी की जा सकती है.
  • 14 फरवरी को आंसर-की जारी हो सकती है.
  • आंसर-की सभी आरआरबी वेबसाइट्स पर जारी होगी.
  • परीक्षा जनवरी में हुई थी.
नई दिल्ली:

रेलवे भर्ती बोर्ड जल्द ही एएलपी, टेक्नीशियन परीक्षा की आंसर-की (RRB ALP Answer Key) जारी कर देगा. ये आंसर-की (RRB Answer Key) सेकंड स्टेज परीक्षा की होगी. रेलवे की वेबसाइट पर एडमिट कार्ड और एग्जाम सिटी का एक लिंक है, इस लिंक पर क्लिक करने पर एक सूचना आती है, जिसमें लिखा है कि लिंक 14 फरवरी को दोबारा एक्टिव किया जाएगा. ये लिंक 17 फरवरी तक एक्टिव रहेगा. एएलपी, टेक्नीशियन सेकंड स्टेज परीक्षा की आंसर-की (RRB ALP CBT Answer key) इस लिंक से ही चेक की जा सकेगी. बता दें कि एएलपी, टेक्नीशियन की आंसर-की (RRB ALP CBT 2 Answer key) ही जारी की जानी है, ऐसे में ये साफ होता है कि इस लिंक को 14 फरवरी को एक्टिव किया जाएगा और उम्मीदवार इस लिंक की मदद से आंसर-की चेक और डाउनलोड कर पाएंगे. बता दें कि ये लिंक सभी आरआरबी वेबसाइट्स पर दोबारा आंसर-की के नाम से एक्टिव किया जाएगा. उम्मीदवारों को  रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि की मदद से लॉग इन करना होगा. लॉग इन करने के बाद ही उम्मीदवार आंसर-की (ALP Answer Key) चेक और डाउनलोड कर पाएंगे.

h9hdcvagRRB ALP Answer key Link
 

RRB ALP Answer Key ऐसे कर पाएंगे चेक और डाउनलोड


स्टेप 1: उम्मीदवारों को आंसर-की चेक करने के लिए नीचे दी गई अपने रीजन की आरआरबी वेबसाइट पर जाना होगा. 
RRB Ahmedabad, RRB Ajmer, RRB Allahabad, RRB Bangalore, RRB Bhopal, RRB Bhubaneshwar, RRB Bilaspur, RRB Chandigarh, RRB Chennai, RRB Gorakhpur, RRB Guwahati, RRB Jammu, RRB Kolkata, RRB Malda, RRB Mumbai, RRB Muzaffarpur, RRB Patna,  RRB Ranchi, RRB Secunderabad, RRB Siliguri, RRB Thiruvananthapuram

स्टेप 2: वेबसाइट पर दिए गए आंसर-की के लिंक पर क्लिक करना होगा.
स्टेप 3: अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि डालकर लॉग इन कर करना होगा.
स्टेप 4: आंसर-की आपकी स्क्रीन पर आ जाएगी.
स्टेप 5: अब आप आंसर-की को डाउनलोड कर पाएंगे.

अन्य खबरें
Exclusive: रेलवे में 1 लाख 31 हजार पदों के लिए 23 फरवरी को जारी होगा नोटिफिकेशन, जानिए डिटेल
RRB Group D Result 2019: जानिए कब जारी होगा ग्रुप डी का रिजल्ट, आरआरबी अधिकारी ने कही ये बात
RRB Group D Result: ग्रुप डी का रिजल्ट इन वेबसाइट्स पर कर पाएंगे चेक, ये हैं डायरेक्ट लिंक

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
RRB ALP Answer Key, Rrb, RRB ALP
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com