विज्ञापन

RPSC SI PET Admit Card 2026 डाउनलोड करने में हो रही परेशानी? इन हेल्पलाइन नंबरों पर करें कॉन्टेक्ट

Rajasthan Police PET 2026 : एडमिट कार्ड डाउनलोड करने में किसी भी समस्या के समाधान के लिए पुलिस भर्ती एवं पदोन्नति बोर्ड ने हेल्पलाइन नंबर, मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी जारी की है.

RPSC SI PET Admit Card 2026 डाउनलोड करने में हो रही परेशानी? इन हेल्पलाइन नंबरों पर करें कॉन्टेक्ट
अभ्यर्थी आधिकारिक वेब पोर्टल sso.rajasthan.gov.in पर अपनी एसएसओ आईडी से लॉग-इन कर 'रिक्रूटमेंट पोर्टल' से प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं.

RPSC SI PET Admit Card 2026 : राजस्थान लोक सेवा आयोग अजमेर द्वारा उप निरीक्षक/प्लाटून कमाण्डर संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा-2025 की शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) के ई-प्रवेश पत्र जारी कर दिए गए हैं. प्रवेश पत्र डाउनलोड करने के दौरान अभ्यर्थियों को आ रही किसी भी प्रकार की टेक्निकल समस्या के समाधान के लिए पुलिस भर्ती एवं पदोन्नति बोर्ड ने हेल्पलाइन व संपर्क नंबर जारी किए हैं. साथ ही उप महानिरीक्षक पुलिस भर्ती एवं पदोन्नति बोर्ड श्री मनोज कुमार ने बताया कि अगर ई- एडमिट कार्ड डाउनलोड करने में किसी तरह की समस्या आ रही है, तो इसके लिए आयोग की ओर हेल्पलाइन नंबर और ईमेल जारी किए गए हैं. इस पर संपर्क करके कैंडिडेट समस्या का समाधान पा सकते हैं.

हेल्पलाइन नंबर और ईमेल

  • राजकॉम हेल्पलाइन नंबर: 7340557555 / 9352323625
  • विभाग के संपर्क नंबर: 0141-2821595
  •  मोबाइल नंबर: 9413800328
  • ईमेल आईडी: igrecraj@gmail.com

   
उल्लेखनीय है कि लिखित परीक्षा में सफल रहे अभ्यर्थियों की शारीरिक दक्षता परीक्षा 03 अगस्त से 13 अगस्त 2026 तक प्रतिदिनसुबह 05:00 बजे से राज्य के 7 रेंज मुख्यालयों जयपुर, जोधपुर, कोटा, अजमेर, भरतपुर, बीकानेर एवं उदयपुर पर आयोजित की जा रही है. ऐसे में अब अभ्यर्थी आधिकारिक वेब पोर्टल sso.rajasthan.gov.in पर अपनी एसएसओ आईडी से लॉग-इन कर 'रिक्रूटमेंट पोर्टल' से प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं.

यह भी पढ़ें - BPSC TRE-4: किस पद के लिए क्या योग्यता चाहिए? CTET, STET और सब्जेक्ट का पूरा गणित समझें

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com