BPSC TRE-4 Eligibility 2026 : बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) की टीचर भर्ती परीक्षा TRE-4 को लेकर आज मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने खुशखबरी दे दी है. सम्राट चौधरी ने अपने सोशल मीडिया एकाउंट एक्स (X) पर किस वर्ग के लिए कितनी रिक्तियां हैं इसकी जानकारी दी है. सम्राट चौधरी ने कहा है कि TRE-4 के अंतर्गत 32,388 शिक्षकों के पदों पर नियुक्ति के लिए शिक्षा विभाग द्वारा अधियाचना बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) को भेज दी गई है.
जिसमें कक्षा 1–5 के लिए 3,847, 6–8 के लिए 8,563, 9–10 के लिए 3,877 और 11–12 के लिए 16,101 पद शामिल हैं. सबसे ज्यादा वैकेंसी 11-से 12 क्लास के लिए है.
ऐसे में इस भर्ती का इंतजार कर रहे लाखों उम्मीदवारों के लिए सबसे महत्वपूर्ण सवाल यही है कि आखिर किस पद के लिए कौन-सी योग्यता जरूरी है. कई अभ्यर्थी CTET, STET, D.El.Ed और B.Ed को लेकर भ्रम में रहते हैं. ऐसे में आवेदन करने से पहले आपके पास सही जानकारी होना जरूरी है, क्योंकि आपकी एक छोटी सी गलती आवेदन रद्द करा सकती है. तो चलिए जानते हैं.
कक्षा 1 से 5खुशखबरी!
— Samrat Choudhary (@samrat4bjp) July 29, 2026
बिहार के युवाओं के लिए एक और ऐतिहासिक सौगात।
TRE-4 के अंतर्गत 32,388 शिक्षकों के पदों पर नियुक्ति के लिए शिक्षा विभाग द्वारा अधियाचना बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) को भेज दी गई है। गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, युवाओं को रोजगार और विकसित बिहार के संकल्प को साकार करने की दिशा में…
प्राथमिक शिक्षक पद के लिए अभ्यर्थी के पास 12वीं के साथ D.El.Ed, B.El.Ed या समकक्ष शिक्षक प्रशिक्षण योग्यता होनी चाहिए. कुछ मामलों में स्नातक और B.Ed वाले कैंडिडटे भी इसके लिए योग्य हो सकते हैं. इसके साथ CTET Paper-I या राज्य स्तर की समकक्ष TET परीक्षा पास होना अनिवार्य है.
कक्षा 6 से 8कक्षा 6 से 8 के पदों के लिए कैंडिडेट के पास रिलेटेड सब्जेक्ट में ग्रैज्युएशन डिग्री और बीएड (B.Ed ) होना जरूरी है. इसके अलावा CTET Paper-II या इक्वैलेंट एलिजिबिलिट टेस्ट पास करनी होगी. जिस सब्जेक्ट के लिए आवेदन किया जा रहा है, उसी सब्जेक्ट का एकेडमिक बैकग्राउंड होना जरूरी है.
कक्षा 9 से 10इस लेवल पर सब्जेक्ट की भूमिका और अधिक महत्वपूर्ण हो जाती है. उम्मीदवार के पास रिलेटेटड सब्जेक्ट में स्नातक/स्नातकोत्तर डिग्री और B.Ed होना चाहिए. साथ ही एसटीईटी (STET) Paper-I या निर्धारित पात्रता परीक्षा पास होना अनिवार्य है.
कक्षा 11 से 12PGT पदों के लिए रिलेटेड सब्जेक्ट में पोस्ट ग्रेजुएशन और B.Ed अनिवार्य है. इसके साथ STET Paper-II पास होना जरूरी है.
CTET और STET में अंतर क्या है?
प्राथमिक और मध्य विद्यालय स्तर पर सीटीईटी (CTET) अधिक महत्वपूर्ण रहता है, जबकि माध्यमिक और उच्च माध्यमिक लेवल के पदों के लिए एसटीईटी (STET) की जरूरत पड़ती है.
इसलिए कैंडिडेट को सलाह दी जाती है कि आवेदन से पहले अपने पद के अनुसार पात्रता परीक्षा की शर्तों को ध्यान से पढ़ें.
BPSC की आधिकारिक अधिसूचना जारी होने पर अंतिम पात्रता शर्तों की पुष्टि करना भी जरूरी होगा, क्योंकि आयोग पदवार नियमों में बदलाव या स्पष्टता जारी कर सकता है.
यह भी पढ़ें- BPSC TRE-4: बिहार में 32,388 शिक्षकों की भर्ती का रास्ता साफ! BPSC को भेजी गई रिक्तियों की सूची
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं