विज्ञापन
This Article is From Oct 02, 2017

रेलवे में करना चाहते हैं नौकरी तो ये सुनहरा मौका हाथ से ना जाने दें

रेलवे में नौकरी करने की चाहत रखने वालों के लिए एक सुनहरा मौका सामने आया है. पूर्वी रेलवे ने रिक्त पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं. इच्छुक उम्मीदवार इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं.

Also Read in
रेलवे में करना चाहते हैं नौकरी तो ये सुनहरा मौका हाथ से ना जाने दें
पूर्वी रेलवे में भर्ती
रेलवे में नौकरी करने की चाहत रखने वालों के लिए एक सुनहरा मौका सामने आया है. पूर्वी रेलवे ने रिक्त पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं. इच्छुक उम्मीदवार इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं. इस भर्ती में स्पोर्ट्स कोटे के अंतरगत उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा. ये भर्तियां अलग-अलग पदों के लिए होगी. इस भर्ती की जॉब लोकेशन कोलकाता होगी.

कुल पद:
21

शैक्षणिक योग्यता:
इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाला उम्मीदवार ग्रेजुएट या न्यूनतम 12वीं पास होना चाहिए.

उम्र सीमा:
इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार की उम्र 18 साल से 25 साल के बीच होनी चाहिए. 
 चयन प्रक्रिया:
ये भर्ती स्पोर्ट्स कोटे के तहत होगी. इसलिए चयन खेल के क्षेत्र में उम्मीदवारों के प्रदर्शन के आधार पर होगा. 

वेतन:
इस भर्ती में चयनित उम्मीदवारों को 5200 से 20200 रुपये तक का प्रतिमाह वेतन और 1900 से 2800 रुपये तक का ग्रेड पे देय होगा.

आवेदन शुल्क:
इस भर्ती के लिए आवेदन करने के लिए आवेदन शुल्क भी निर्धारित की गई है. इसके लिए सामान्य और ओबीसी श्रेणी के उम्मीदवारों को 500 रुपये, एससी/एसटी, एक्स-सर्विसमैन, पीडब्ल्यूडी, महिला, अल्पसंख्यक और इकनॉमिकली बैकवर्ड श्रेणी के उम्मीदवारों को 250 रुपये चुकाना होगा. आवेदन शुल्क इंडियन पोस्टल रेलवे ऑर्डर ड्रॉ के जरिए चुकानी होगी. ऑर्डर ड्रॉ इस प्रकार होगा- FA और CAO,पूर्वी रेलवे, कोलकाता.

ऐसे करें आवेदन:
इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को आवेदन फॉर्म के साथ आवश्यक सेल्फ अटेस्टेड दस्तावेजों की फोटोफॉपी, 2 सेल्फ अटेस्टेड लिफाफे और 2 पासपोर्ट साइज फोटो को इस पते पर भेजना होगा- पूर्वी रेलवे मुख्यालय, पूर्वी रेलवे के खेल मुख्यालय, ईस्टर्न रेलवे स्पोर्ट्स एसोसिएशन (ERSA) कार्यालय, 17, नेताजी सुभाष रोड, फेयरली प्लेस, कोलकाता- 7001001.

आखिरी तारीख:
आवेदन करने की आखिरी तारीख 23 अक्टूबर, 2017 है.

इस भर्ती से जुड़ी ज्यादा जानकारी के लिए यहां क्लिक करें.

जॉब की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें.
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Eastern Railway, Vacancy, Recruitment, Job, Railway, Railway Job, Sports Quota
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com