RBI Grade B Recruitment 2021: यहां निकली 322 पदों पर वैकेंसी, जानें- कैसे करना है आवेदन

जो उम्मीदवार लंबे समय से नौकरी की तलाश कर रहे हैं, उन्हें बता दें, रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया में ग्रेजुएट और पोस्ट ग्रेजुएशन किए गए उम्मीदवारों के लिए 322 पदों पर आवेदन मांगे हैं. जानें- भर्ती की पूरी डिटेल्स.

RBI Grade B Recruitment 2021: यहां निकली 322 पदों पर वैकेंसी, जानें- कैसे करना है आवेदन

नई दिल्ली:

RBI Grade B Recruitment 2021: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने गुरुवार को अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर ग्रेड B- DR (General), DEPR / DSIM-2021 में अधिकारियों की भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं. इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 15 फरवरी, 2021 को या उससे पहले rbi.gov.in पर पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.

322 खाली पदों को भरने के लिए भर्ती अभियान चलाया जा रहा है, जिसमें से 270 रिक्तियां ग्रेड 'बी' (DR) में जनरल के लिए हैं, 29 ग्रेड 'बी' (DR) में अधिकारियों के लिए - DEPR, और 23 में अधिकारियों के लिए ग्रेड 'बी' (DR) - DSIM पद पर आवेदन मांगे हैं. (यहां पढ़ें भर्ती का नोटिफिकेशन पढ़ें)

एप्लीाकेशन फीस

SC/ST/PwBD: 100 रुपये

GEN/OBC/EWS: 850  रुपये

स्टाफ: कोई फीस नहीं देनी

योग्यता

उम्मीदवार ने किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान से ग्रेजुएशन, पोस्ट ग्रेजुएशन और अन्य विषय में डिग्री ली हो.

यहां पढ़ें जरूरी तारीखें

भर्ती के लिए नोटिफिकेशन आने की तारीख- 28 जनवरी 2021

ऑनलाइन आवेदन जमा करने की पहली तारीख- 28 जनवरी 2021

ऑनलाइन आवेदन जमा करने की  आखिरी तारीख- 15 जनवरी 2021

RBI Grade B प्रीलिम्स परीक्षा की तारीख- 1 मार्च 2021

RBI Grade B मेंस परीक्षा की तारीख: 1 अप्रैल 2021

DEPR/DSIM पेपर 2, पेपर 3 परीक्षा- 31 मार्च 2021

ऑफिसर Gr B (DR)- DSIM - फेस I - Paper - I - ऑनलाइन एग्जामिनेशन- 6 मार्च 2021

ऑफिसर Gr B (DR)- DSIM@ - फेस II - पेपर- II और III  ऑनलाइन/लिखित परीक्षा- 31 मार्च 2021

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com