विज्ञापन

रेलवे ग्रुप D परीक्षा की एग्जाम सिटी स्लिप जारी, जानें अब किस दिन आएगा एडमिट कार्ड

RRB Group D 2026 एग्जाम 3 अगस्त से शुरू हो रहा है. जो कि 21 अगस्त तक आयोजित किया जाएगा. आज इस एग्जाम की सिटी स्लिप जारी कर दी गई. जिसे उम्मीदवार ऑनलाइन जाकर हासिल कर सकते हैं.

रेलवे ग्रुप D परीक्षा की एग्जाम सिटी स्लिप जारी, जानें अब किस दिन आएगा एडमिट कार्ड
RRB ग्रुप D का एडमिट कार्ड एग्जाम से ठीक 4 दिन पहले जारी किया जाएगा. 

रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड ने RRB ग्रुप D की एग्जाम सिटी स्लिप जारी कर दी है. ये एग्जाम 3 अगस्त को होने जा रहा है. एग्जाम सिटी स्लिप पर परीक्षा केंद्र किस शहर में होगा, ये जानकारी दी गई होगी. ताकि उम्मीदवार बिना किसी परेशानी के अपनी यात्रा की प्लानिंग कर सके.उम्मीदवार रेलवे के ऑफिशियल पोर्टल पर जाकर सिटी स्लिप हासिल कर सकते हैं. अपने रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड की इस्तेमाल करके इसे डाउनलोड कर सकते हैं. 

RRB Group D City Intimation Slip कैसे डाउनलोड करें?

  • संबंधित क्षेत्रीय RRB की वेबसाइट पर जाएं.
  • सिटी स्लिप की जानकारी वाली पर्ची के लिंक पर क्लिक करें.
  • अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड या जन्म तिथि डालें.
  • कैप्चा कोड भरें और लॉगिन पर क्लिक करें.
  • स्लिप स्क्रीन पर दिखाई देगी.
  • इसे डाउनलोड करें और भविष्य के लिए सेव कर लें.

कब जारी होगा एडमिट कार्ड

RRB ग्रुप D का एडमिट कार्ड एग्जाम की तारीख से 4 दिन पहले जारी किया जाएगा. उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र पर एडमिट कार्ड की प्रिंटेड कॉपी और एक वैलिड ओरिजिनल फोटो ID प्रूफ साथ ले जाना होगा. रिपोर्टिंग समय से कम से कम 15 मिनट पहले परीक्षा केंद्र पहुंचना होगा. बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन की प्रक्रिया के बाद ही परीक्षा केंद्र में जाने की अनुमति गी जाएगी. अपने साथ किसी भी तरह का इलेक्ट्रॉनिक गैजेट, कैलकुलेटर और स्टडी मटीरियल साथ लेकर न जाएं.

बता दें कि इस भर्ती प्रक्रिया के तहत ग्रुप-डी के कुल 22,195 पदों को भरा जाना है.  जिन पदों पर भर्ती की जानी है, उसकी जानकारी इस प्रकार है-

पॉइंट्समैन बी- 5053 पद
असिस्टेंट (ट्रैक मशीन)- 597 पद 
असिस्टेंट (ब्रिज) -600 पद
ट्रैक मेंटेनर ग्रेड IV -11032 पद
 असिस्टेंट पी-वे - 300 पद
असिस्टेंट सी एंड डब्ल्यू - 1000 पद 
असिस्टेंट टीआरडी - 800 पद
असिस्टेंट एस एंड टी - 1509 पद 
असिस्टेंट लोको शेड (इलेक्ट्रिकल) - 200 पद
असिस्टेंट ऑपरेशंस (इलेक्ट्रिकल) - 604 पद

 

ये भी पढ़ें- बंगाल में बीजेपी की बंपर जीत के पीछे क्या रणनीति, IIM कोलकाता में पढ़ाई जाएगी केस स्टडी

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Railway Group D Exam City Slip, Railway Group D Exam Date, Railway Group D Admit Card
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com