RRB Group D Exam 2022: 26 अगस्त से होने वाली परीक्षा के लिए एग्जाम सिटी स्लिप जारी!

RRB Group D Exam 2022: यह परीक्षा देश के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर 26 अगस्त से आयोजित की जाएगी, जो 8 सितंबर, 2022 तक चलेगी. आरआरबी ग्रुप-डी फेज 2 एग्जाम (RRB Group D Exam 2022) के लिए एग्जाम सिटी स्लिप वेबसाइट से डाउनलोड करें.

RRB Group D Exam 2022: 26 अगस्त से होने वाली परीक्षा के लिए एग्जाम सिटी स्लिप जारी!

RRB Group D Exam 2022: 26 अगस्त से होने वाली परीक्षा के लिए एग्जाम सिटी स्लिप जारी!

नई दिल्ली:

RRB Group D Exam City Slip 2022: रेलवे भर्ती बोर्ड (Railway Recruitment Board) आज, 18 अगस्त को आरआरबी ग्रुप-डी फेज 2 एग्जाम के लिए एग्जाम सिटी स्लिप (RRB Group D Exam City Slip 2022) जारी करेगा. जिन उम्मीदवारों ने आरआरबी ग्रुप 2 फेज 2 परीक्षा के लिए पंजीकरण कराया है, वे आधिकारिक वेबसाइट  rrbcdg.gov.in से आरआरबी ग्रुप डी फेज 2 एग्जाम सिटी (RRB Group D Exam City Slip 2022) स्लिप डाउनलोड कर सकते हैं. आरआरबी ग्रुप डी सीबीटी चरण 2 परीक्षा सिटी स्लिप 26 अगस्त, 2022 से शुरू होने वाली परीक्षा के लिए है. यह परीक्षा देश के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर 26 अगस्त से आयोजित की जाएगी, जो 8 सितंबर, 2022 तक चलेगी. हालांकि, सभी उम्मीदवारों को आरआरबी ग्रुप 2 फेज 2 परीक्षा (rrb group 2 phase 2 exam) में उपस्थित होने के लिए एक विशेष तिथि, समय और स्थान आवंटित किया जाएगा. परीक्षा से जुड़ी जानकारी आरआरबी ग्रुप डी एडमिट कार्ड (rrb group d admit card) पर उपलब्ध होगी.

IBPS Clerk Admit Card 2022: आईबीपीएस क्लर्क प्रीलिम्स का एडमिट कार्ड लिंक इस तारीख से हो जाएगा डिक्टिवेट

बता दें कि आरआरबी ग्रुप डी सीबीटी चरण 2 परीक्षा एग्जाम सिटी स्लिप  (RRB Group D Exam City Slip 2022) दोपहर 12 बजे तक डाउनलोड करने के लिए उपलब्ध होंगी. हालांकि पिछले रुझानों के आधार पर, इस रिलीज़ में भी देरी हो सकती है. रेलवे भर्ती बोर्ड अभी आरआरबी ग्रुप डी सीबीटी चरण 2 परीक्षा की एग्जाम सिटी स्लिप जारी करेगा. एग्जाम सिटी स्लिप के बाद एडमिट कार्ड जारी किया जाएगा. इस संबंध में भर्ती बोर्ड ने अपने आधिकारिक नोटिस में कहा, "आधार से जुड़े बायोमेट्रिक प्रमाणीकरण परीक्षा केंद्र में परीक्षा हॉल में प्रवेश से पहले किया जाएगा. उम्मीदवारों को अपना मूल आधार कार्ड लाना आवश्यक है." 

RRB Group D Exam City Slip 2022: एग्जाम सिटी स्लिप 2022 कैसे डाउनलोड करें जानें

1.जिस क्षेत्र के लिए आवेदन किया है, उस आरआरबी क्षेत्र की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं. या फिर आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट rrbcdg.gov.in पर जाएं

2.होमपेज पर, “आरआरबी ग्रुप डी फेज 2 सिटी इंटिमेशन स्लिप 2022” लिंक देखें

3.लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करें - पंजीकरण संख्या और जन्म तिथि

4.आपकी आरआरबी ग्रुप डी फेज 2 परीक्षा सिटी इंटिमेशन स्लिप 2022 स्क्रीन पर दिखाई देगी

5.आरआरबी ग्रुप डी चरण 2 सूचना पर्ची 2022 डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए इसका एक प्रिंटआउट लें.

रवीश कुमार का प्राइम टाइम : रोहिंग्या मुद्दे पर दो केंद्रीय मंत्रियों में ग़फ़लत क्यों?

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com