पंजाब की भगवंत मान सरकार ने संविदा कर्मचारियों को आज बड़ा तोहफा दिया है. भगवंत मान ने आज वन विभाग में 20 साल से काम कर रहे 516 संविदा कर्मचारियों की नौकरी पक्की कर दी है. इन सभी कर्मचारियों को मोहाली में आयोजित कार्यक्रम में नियुक्ति पत्र सौंपे गए हैं. ऐसे में आइए जानते हैं संविदा से सरकारी हुए कर्मचारियों जिंदगी में क्या बदलाव आएगा, उनकी सैलरी कितनी बढ़ेगी और उन्हें अब कौन-कौन सी सरकारी सुविधाएं मिलेंगी.
सैलरी में होगा बड़ा इजाफा
बता दें कि संविदा पर काम करने वाले कर्मचारियों को बहुत कम सैलरी मिलती है, जिससे अच्छे से घर चलाना चुनौतीभरा होता है. साथ ही उन्हें नौकरी जाने का भी डर सताता रहता है. लेकिन अब पक्की सरकारी नौकरी मिलने के बाद, इन कर्मचारियों की शुरुआती सैलरी में बड़ा इजाफा होगा.
सैलरी का अंतर
मान लीजिए अगर संविदा पर किसी को 10,000 से 15,000 रुपये मिल रहे थे, तो पक्का होने के बाद सरकारी नियमों के अनुसार उनका शुरुआती वेतन और भत्ते मिलाकर यह राशि दोगुना हो जाएगी. बता दें कि पंजाब सरकार के पे-स्केल (Pay Scale) के तहत, वन विभाग (Forest Department) में न्यूनतम शुरुआती बेसिक पे (Basic Pay) आम तौर पर 19,900 से 21,700 होती है. यह राशि पद आयोग के नियमों पर निर्भर करती है.
भत्ते और सुविधाएं
संविदा कर्मचारियों का सबसे बड़ा दर्द यह था कि उन्हें सैलरी के अलावा कोई दूसरी सुविधा या सुरक्षा नहीं मिलती है. न तो मेडिकल की सुविधा और न ही छुट्टी मिलने की गारंटी. लेकिन सरकारी नौकरी मिलते ही उन्हें तमाम तरह के सरकारी भत्ते और सुविधाएं मिलने लगेंगी, जो इस तरह हैं-
अब कर्मचारियों को समय-समय पर बढ़ने वाला महंगाई भत्ता (DA) और रहने के लिए मकान किराया (HRA) भत्ता मिलेगा.
- साथ ही संविदा से सरकारी हुए कर्मचारियों और उनके परिवार को मुफ्त या रियायती मेडिकल सुविधाएं भी मिलेंगी. इसके साथ ही सीएल (CL), ईएवृल (EL) और बीमारी की छुट्टी (Medical Leave) का अधिकार भी मिल जाएगा.
सबसे बड़ी बात यह है कि अब नौकरी छूटने का डर हमेशा के लिए खत्म हो गया है. पंजाब सरकार के इस कदम से न सिर्फ कर्मचारियों की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी, बल्कि समाज में उनका सम्मान और भविष्य को भी सुरक्षित किया है.
यह भी पढ़ें- Punjab School Fee Rule: प्राइवेट स्कूलों की तानाशाही पर लगाम! 3 साल में ज्यादा वसूली फीस तो लौटाने होंगे पैसे
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं