विज्ञापन

PGIMER Job Opportunities: सीनियर रेजिडेंट सहित 134 पदों पर बंपर भर्ती शुरू, लास्ट डेट जानिए यहां

कैंडिडेट्स को भर्ती और योग्यता से जुड़ी ज्यादा जानकारी के लिए पीजीआईएमईआर की ओर से संबंधित पद के लिए जारी विस्तृत नोटिफिकेशन को चेक करने की सलाह दी जाती है.

PGIMER Job Opportunities: सीनियर रेजिडेंट सहित 134 पदों पर बंपर भर्ती शुरू, लास्ट डेट जानिए यहां
ऑनलाइन आवेदन करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले पीजीआईएमईआर की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं.

Job Alert : स्नातकोत्तर चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान संस्थान (पीजीआईएमईआर), चंडीगढ़, ने विभिन्न विभागों में सीनियर रेजिडेंट सहित कुल 134 पदों पर भर्ती के लिए एक आधिकारिक अधिसूचना जारी करके रिक्त पदों पर योग्य और इच्छुक उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए हैं.

वैकेंसी डिटेल

पीजीआईएमईआर ने जिन 134 पदों पर वैकेंसी निकाली है, उनमें विभिन्न विभागों के सीनियर रेजिडेंट के 110 पद शामिल हैं. उनमें एनेस्थीसिया के 16; एनाटॉमी, कम्युनिटी मेडिसिन, ओएचएससी (प्रोस्थोडॉन्टिक्स), नेत्र विज्ञान, और विकृति विज्ञान के 2-2, ओएचएससी (ओरल सर्जरी), ओएचएससी (ऑर्थोडॉन्टिक्स), हड्डी रोग विज्ञान, कान, नाक और गले का रोग विज्ञान (ईएनटी), शारीरिक पुनर्वास चिकित्सा, मनोचिकित्सा, मनोचिकित्सा (डीडीटीसी), गुर्दा प्रत्यारोपण शल्य चिकित्सा, प्रतिरक्षात्मक विकृति विज्ञान (न्यूरो), नेफ्रोलॉजी, औषध विज्ञान, और ऊतक विकृति विज्ञान (न्यूरो) के 1-1; बायोकेमिस्ट्री, फोरेंसिक मेडिसिन, और न्यूक्लियर मेडिसिन के 3-3; बाल रोग विज्ञान और रेडियो चिकित्सा के 4-4; मेडिकल माइक्रोबायोलॉजी और रक्त आधान चिकित्सा के 5-5; इंटरनल मेडिसिन के 6; जनरल सर्जरी के 7; हॉस्पिटल एडमिनिस्ट्रेशन के 9, रेडियो निदान के 10 और ऑब्सट्रक्टिव एंड गायनेकोलॉजी के 13 पद हैं.

पीजीआई सैटेलाइट सेंटर में सीनियर रेजिडेंट के 13 पदों में एनेस्थीसिया, बायोकेमिस्ट्री, कम्युनिटी मेडिसिन, इंटरनल मेडिसिन, मेडिकल माइक्रोबायोलॉजी, नेत्र विज्ञान, ओरल हेल्थ साइंस (पेरियोडॉन्टिक्स), ऑर्थोपेडिक्स, ओटोलैरिंगोलॉजी (ईएनटी), बाल रोग, पैथोलॉजी, मनोचिकित्सा, और रेडियोलॉजी के 1-1 पद शामिल हैं.

सीनियर चिकित्सा अधिकारी के 5, विभिन्न विभागों में सीनियर और जूनियर डेमोंस्ट्रेटर के 6 पदों में बायोकेमिस्ट्री (सीनियर डेमोंस्ट्रेटर) के 1; सामुदायिक चिकित्सा विभाग से स्वास्थ्य अर्थशास्त्र (सीनियर डेमोंस्ट्रेटर), पोषण (सीनियर डेमोंस्ट्रेटर), महामारी विज्ञान (जूनियर डेमोंस्ट्रेटर), स्वास्थ्य संवर्धन (जूनियर डेमोंस्ट्रेटर); और वायरोलॉजी (सीनियर डेमोंस्ट्रेटर) के 1-1 पद शामिल हैं.

लास्ट डेट क्या है

इन पदों के लिए ऑनलाइन माध्यम से आवेदन प्रक्रिया 25 अप्रैल से शुरू हो गई है और अप्लाई करने की अंतिम तिथि 11 मई तय की गई है. ऐसे में जो योग्य और इच्छुक उम्मीदवार एप्लीकेशन फॉर्म भरना चाहते हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर तय लास्ट डेट या उससे पहले तक अपना रजिस्ट्रेशन फॉर्म जमा कर सकते हैं.

योग्यता क्यो होनी चाहिए

आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से संबंधित पद अनुसार एमबीबीएस, एमडी/एमएस, एमएससी/एमए/एमपीएच के साथ पीएचडी, महामारी विज्ञान, जैवसांख्यिकी, एमपीएच, स्वास्थ्य संवर्धन, स्वास्थ्य शिक्षा, समाजशास्त्र या मनोविज्ञान में एमए/एमएससी, आदि होनी चाहिए. इसी के साथ कैंडिडेट्स के पास पोस्ट के अनुसार प्रासंगिक क्षेत्र से जुड़ी योग्यता, कौशल और अनुभव होना चाहिए.

उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 45 वर्ष तय की गई है, जिसकी गणना आवेदन के अंतिम तिथि के आधार पर की जाएगी. वहीं, आरक्षित श्रेणी से आने वाले कैंडिडेट को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी.

योग्य अभ्यर्थियों का चयन कंप्यूटर-आधारित परीक्षा (सीबीटी), शॉर्टलिस्टिंग, इंटरव्यू, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन, आदि चरणों के आधार पर किया जाएगा, जिसके बाद चयनित कैंडिडेट्स की सैलरी 35,400 से 67,700 रुपए के बीच प्रति माह होगी. इसी के साथ कैंडिडेट्स को अन्य लाभ और भत्ते भी दिए जाएंगे. सीबीट शनिवार, 22 मई को आयोजित होने की संभावना है. वहीं, इंटरव्यू और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन 23 जून को आयोजित किए जाएंगे.

आवेदन शुल्क क्यो होगी

एप्लीकेशन फॉर्म भरते समय उम्मीदवारों को अपने वर्ग अनुसार निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करना होगा, जो सामान्य/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस के लिए 1,500 रुपए और एससी/एसटी के लिए 800 रुपए तय किया गया है. वहीं, दिव्यांग वर्ग के उम्मीदवारों को रजिस्ट्रेशन फीस में छूट दी गई है.

ऑनलाइन आवेदन करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले पीजीआईएमईआर की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं. होमपेज पर जाने के बाद संबंधित पद के लिए दिए गए सक्रिय आवेदन लिंक पर क्लिक करें. इसके बाद रजिस्ट्रेशन कर लॉगिन करें. फिर फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारियों को दर्ज करें. मांगे गए सभी डॉक्यूमेंट्स को सही साइज में अपलोड करें. इसके बाद रजिस्ट्रेशन फॉर्म को चेक कर सबमिट कर दें. लास्ट में आवेदन पत्र का प्रिंट आउट भविष्य के संदर्भ के लिए सुरक्षित निकाल कर रख लें.

कैंडिडेट्स को भर्ती और योग्यता से जुड़ी ज्यादा जानकारी के लिए पीजीआईएमईआर की ओर से संबंधित पद के लिए जारी विस्तृत नोटिफिकेशन को चेक करने की सलाह दी जाती है.

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com