विज्ञापन

बिना UPSC क्रैक किए भी जा सकते हैं LBSNAA, जानें किसे मिल रहा है ये शानदार मौका

LBSNAA Internship 2026: अब बिना UPSC पास किए भी LBSNAA जाने का मौका मिल रहा है. फाइनल ईयर लॉ स्टूडेंट्स के लिए 4 हफ्तों की खास इंटर्नशिप शुरू हुई है, जिसमें रहने और खाने की सुविधा भी फ्री रहेगी. जानिए कौन और कब तक इसके लिए अप्लाई कर सकता है.

बिना UPSC क्रैक किए भी जा सकते हैं LBSNAA, जानें किसे मिल रहा है ये शानदार मौका
लॉ स्टूडेंट्स के लिए LBSNAA जाने का शानदार मौका

LBSNAA Internship 2026: UPSC की तैयारी कर रहे हर स्टूडेंट का सपना होता है कि वो एक दिन मसूरी के LBSNAA (Lal Bahadur Shastri National Academy of Administration) पहुंचें. यह वही जगह है, जहां सिविल सर्विसेज एग्जाम क्लियर करने के बाद कैंडिडेट्स ट्रेनिंग लेकर IAS, IPS या दूसरे बड़े अफसर बनते हैं. यहां तक पहुंचने के लिए आपको देश का सबसे कठिन एग्जाम यूपीएससी पास करना पड़ता है, लेकिन अब एक ऐसा मौका आया है, जिसमें बिना UPSC क्लियर किए भी आप LBSNAA पहुंच सकते हैं, वहां टाइम स्पेंड कर सकते हैं.

फाइनल ईयर के लॉ स्टूडेंट्स के लिए यहां 4 हफ्तों की खास इंटर्नशिप शुरू की गई है. जहां रहने और खाने का पूरा खर्च कवर किया जाएगा. यह उन छात्रों के लिए बड़ा मौका माना जा रहा है, जो लॉ, पब्लिक पॉलिसी या एडमिनिस्ट्रेशन में करियर बनाना चाहते हैं. जानिए इस इंटर्नशिप की डिटेल्स..

ये इंटर्नशिप प्रोग्राम क्या है

मसूरी में LBSNAA के तहत काम करने वाला NCLA (National Centre for Law and Administration) यह इंटर्नशिप ऑफर कर रहा है. इसका मकसद लॉ और एडमिनिस्ट्रेशन के बीच के कनेक्शन को छात्रों को आसान तरीके से समझाना है. यह इंटर्नशिप 4 हफ्तों की होगी. इसकी शुरुआत 8 जून 2026 से हो रही है. यहां स्टूडेंट्स को प्रशासनिक सिस्टम को करीब से समझने का मौका मिलेगा.

ये इंटर्नशिप क्यों खास मानी जा रही है

LBSNAA वही जगह है जहां देश के टॉप सिविल सर्वेंट्स की ट्रेनिंग होती है. ऐसे में यहां का एक्सपीरियंस किसी भी लॉ स्टूडेंट के रिज्यूमे को काफी मजबूत बना सकता है. इस इंटर्नशिप में छात्रों को कई अहम चीजें सीखने का मौका मिल सकता है. कानून और प्रशासन कैसे साथ काम करते हैं, संविधान और अलग-अलग कानूनों की प्रैक्टिकल समझ, सरकारी सिस्टम में लीगल प्रोसेस कैसे चलता है, रिसर्च और ट्रेनिंग प्रोग्राम्स का एक्सपीरिएंस ले सकते हैं. 

कौन कर सकता है अप्लाई और क्या है लास्ट डेट

इस इंटर्नशिप के लिए सिर्फ फाइनल ईयर के मेधावी लॉ स्टूडेंट्स अप्लाई कर सकते हैं. मतलब अगर आप लॉ के आखिरी साल के छात्र हैं, तो इसमें शामिल हो सकते हैं. इस इंटर्नशिप में रहने और खाने के खर्च भी कवर किए जाएंगे. इसके आवेदन के लिए कोई फिक्स आखिरी तारीख नहीं बताई गई है. आवेदन पूरे साल रोलिंग बेसिस (Rolling Basis) पर लिए जा रहे हैं. यानी सीट्स भरने से पहले आवेदन करना बेहतर रहेगा.

कितने समय की होगी इंटर्नशिप

  • शुरुआत- 8 जून 2026 से
  • इंटर्नशिप का समय- 4 हफ्ते
  • टाइमिंग- सुबह 9:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक

कैसे करें अप्लाई

  • आवेदन NIC Link के जरिए किया जा सकता है.
  • आप NIC की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर लिंक चेक कर सकते हैं.
  •  इच्छुक छात्र आधिकारिक प्रक्रिया के जरिए अपना फॉर्म भर सकते हैं.

कोचिंग बनाम UPSC, बदले पैटर्न ने उड़ाए होश, क्या कोचिंग के भरोसे नहीं निकलेगा अब एग्जाम?

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com