विज्ञापन

बिना परीक्षा मिलेगी नौकरी, 25,000 से 40,000 रुपये तक सैलरी, KVIC की 50 वैकेंसी के लिए आवेदन शुरू

नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है. खादी और ग्रामोद्योग आयोग (KVIC) ने यंग प्रोफेशनल, कंसल्टेंट और सीनियर कंसल्टेंट समेत 50 पदों पर भर्ती निकाली है.

बिना परीक्षा मिलेगी नौकरी, 25,000 से 40,000 रुपये तक सैलरी, KVIC की 50 वैकेंसी के लिए आवेदन शुरू
सलाहकार पोस्ट पर नियुक्त अभ्यर्थियों की सैलरी कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग (डीओपीटी) के दिशा-निर्देशों के अनुसार होगी.

Sarkari Naukri 2026 : नौकरी की तलाश में जुटे लोगों के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है. दरअसल, खादी और ग्रामोद्योग आयोग (केवीआईसी) ने कॉन्ट्रक्ट के आधार पर यंग प्रोफेशनल सहित विभिन्न 50 पदों के लिए अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर अलग-अलग नोटिफिकेशन जारी करके उम्मीदवारों से आवेदन मांगें हैं. तो चलिए जानते हैं किस पद पर कितनी वैकेंसी है, योग्यता क्या चाहिए, अप्लाई कैसे करना है और आवेदन की लास्ट डेट क्या है...

किस पद पर कितनी वैकेंसी

केवीआईसी की ओर से जारी 50 रिक्तियों में यंग प्रोफेशनल के 20, सलाहकार के 15 और सीनियर कंसल्टेंट के 15 पद शामिल हैं. केवीआईसी ने जिन विभागों में यंग प्रोफेशनल के 20 पदों पर भर्ती निकाली है, उनमें अकाउंट्स/ऑडिट में 5, एचआर और एडमिन में 4, खादी में 3, लीगल में 3, मार्केटिंग में 1, डिजाइन और ड्रॉइंग में 1, साइंस और टेक्नोलॉजी में 1 और पब्लिसिटी में 2 पद शामिल हैं.

सलाहकार के 15 पदों में अकाउंट्स/ऑडिट में 3, खादी कच्चा माल में 3, प्रशासन एवं मानव संसाधन में 2, खादी में 2, कानूनी में 2, संपदा एवं सेवाएं में 1, मार्केटिंग में 1 और स्फूर्ति में 1 पद शामिल हैं.

वहीं, सीनियर कंसल्टेंट के 15 पदों में अकाउंट्स/ऑडिट में 3, खादी रॉ मटेरियल्स में 2, एडमिनिस्ट्रेशन और एचआर में 2, खादी में 2, लीगल में 1, एस्टेट और सर्विसेज में 2, मार्केटिंग में 1, स्फूर्ति में 1 और साइंस व टेक्नोलॉजी में 1 पद शामिल हैं.

कैसे करें अप्लाई?

इन सभी पोस्ट के लिए ऑनलाइन माध्यम से आवेदन किए जाएंगे. अप्लाई करने की लास्ट डेट 30 सितंबर तक तय की गई है. ऐसे में जो योग्य और इच्छुक उम्मीदवार इन पदों पर नियुक्त होने के लिए एप्लीकेशन फॉर्म भरना चाहते हैं, वे केवीआईसी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर तय  रजिस्ट्रेशन प्रोसेस पूरी कर सकते हैं.

क्या चाहिए योग्यता

  • आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से पद से संबंधित विषय के अनुसार ग्रेजुएशन या पोस्ट-ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए.
  • इसके अलावा, कैंडिडेट्स के पास पद के अनुसार प्रासंगिक क्षेत्रों में निर्धारित कम से कम 5 साल का अनुभव होना भी जरूरी है.
  • आवेदकों की अधिकतम उम्र यंग प्रोफेशनल पद के लिए 27 साल तय की गई है, जिसकी गणना 01 अक्टूबर 2026 के आधार पर की जाएगी.
  • सलाहकार पद के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 40 और अधिकतम आयु 65 वर्ष तय की गई है.
  • वहीं, सीनियर कंसल्टेंट पोस्ट के लिए अभ्यर्थियों की आयु 39 वर्ष से कम होनी चाहिए.
  • सलाहकार और सीनियर कंसल्टेंट पदों के लिए आयु की गणना आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि के आधार पर की जाएगी.

वहीं, आरक्षित श्रेणी से आने वाले कैंडिडेट्स को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी.

सिलेक्शन प्रोसेस क्या है?

योग्य अभ्यर्थियों का चयन आवेदनों की जांच, शॉर्टलिस्टिंग, पर्सनल इंटरव्यू और डॉक्यूमेंट वैरिफिकेशन के आधार पर किया जाएगा, जिसके बाद सिलेक्टेड कैंडिडेट्स की सैलरी यंग प्रोफेशनल और सीनियर कंसल्टेंट पदों के लिए 25,000 से 40,000 रुपए के बीच मंथली सैलरी होगी. इसके अलावा, कैंडिडेट्स को अन्य लाभ और भत्ते भी दिए जाएंगे.

वहीं, सलाहकार पोस्ट पर नियुक्त अभ्यर्थियों की सैलरी कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग (डीओपीटी) के दिशा-निर्देशों के अनुसार होगी.

यह भी पढ़ें- HPSC FSO Recruitment 2026: हरियाणा में फूड सेफ्टी ऑफिसर के 45 पदों पर भर्ती, 18 से 42 साल के उम्मीदवार कर सकते हैं अप्लाई

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com