विज्ञापन

असिस्टेंट प्रोफेसर बनने का सुनहरा मौका, 1.82 लाख तक मिलेगी सैलरी; 31 अगस्त है लास्ट डेट

JKPSC Assistant Professor Recruitment 2026: जम्मू और कश्मीर लोक सेवा आयोग की तरफ से असिस्टेंट प्रोफेसर और बाकी पदों पर भर्ती निकाली गई है. सरकारी नौकरी की तैयारी करने वाले युवाओं के लिए ये एक बड़ा मौका है.

असिस्टेंट प्रोफेसर बनने का सुनहरा मौका, 1.82 लाख तक मिलेगी सैलरी; 31 अगस्त है लास्ट डेट
असिस्टेंट प्रोफेसर और बाकी पदों पर निकली भर्ती

सरकारी नौकरी की तैयारी करने के साथ-साथ भर्ती के जारी होने का इंतजार कर रहे युवाओं के लिए एक खास मौका सामने आया है. दरअसल, जम्मू और कश्मीर लोक सेवा आयोग (JKPSC) ने जम्मू-कश्मीर के सरकारी डिग्री कॉलेजों (उच्च शिक्षा विभाग) में असिस्टेंट प्रोफेसर, कॉलेज डायरेक्टर ऑफ फिजिकल एजुकेशन एंड स्पोर्ट्स और लाइब्रेरियन के कुल 205 पदों को भरने के लिए भर्ती का ऐलान किया है. इन पदों के लिए आवेदन की अंतिम तारीख 31 अगस्‍त तय की गई है.

किस पद पर कितनी भर्ती?

  • जेकेपीएससी की तरफ से जारी रिक्तियों में असिस्टेंट प्रोफेसर के 192 पद
  • कॉलेज डायरेक्टर ऑफ फिजिकल एजुकेशन एंड स्पोर्ट्स के 9 पद
  • लाइब्रेरियन के 4 पद शामिल हैं

ये है वेकेंसी की डीटेल

वहीं, जेकेपीएससी ने जिन विषयों के आधार पर असिस्टेंट प्रोफेसर के कुल 192 पदों पर रिक्तियों की घोषणा की है, उनमें अरबी के 1, बायोकेमिस्ट्री के 2, वनस्पति विज्ञान के 24, रसायन विज्ञान के 27, क्लिनिकल बायोकेमिस्ट्री के 1, वाणिज्य के 7, कंप्यूटर एप्लीकेशन के 2, डोगरी के 2, अर्थशास्त्र के 7, शिक्षा के 10, इलेक्ट्रॉनिक्स के 1, अंग्रेजी के 14, फंक्शनल इंग्लिश के 1, भूगोल के 10, हिंदी के 2, इतिहास के 6, गृह विज्ञान के 6, इस्लामिक अध्ययन के 1, गणित के 8, संगीत के 2, भौतिकी के 22, दर्शनशास्त्र के 1, राजनीति विज्ञान के 6, मनोविज्ञान के 2, सांख्यिकी के 2, उर्दू के 4 और जंतु विज्ञान के 21 पद शामिल हैं.

ऐसे करें आवेदन

इन सभी पोस्ट के लिए ऑनलाइन माध्यम से आवेदन प्रक्रिया 1 अगस्त से शुरू हो गई है और अप्लाई करने की अंतिम तिथि 31 अगस्त तय की गई है. ऐसे में इन पदों पर नियुक्ति के लिए एप्लीकेशन फॉर्म भरने के इच्छुक उम्मीदवार जेकेपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर तय अंतिम तिथि तक या उससे पहले अपना रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया सफलतापूर्वक पूरा कर सकते हैं. वहीं, जिन अभ्यर्थियों से आवेदन पत्र भरते समय कुछ गलती हो जाएगी, उनके लिए फॉर्म में त्रुटि सुधार करने का विंडो एक सितंबर से 3 सितंबर के बीच सक्रिय रहेगा.

क्या है योग्यता?

आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से संबंधित पद और विषय के अनुसार कम से कम 55 प्रतिशत अंकों के साथ मास्टर्स डिग्री/पीएचडी धारक, जिन्होंने 19 सितंबर 1991 से पहले अपनी मास्टर्स डिग्री प्राप्त की हो. इसके अतिरिक्त, कैंडिडेट्स का यूजीसी या सीएसआईआर द्वारा आयोजित नेशनल एलिजिबिलिटी टेस्ट (नेट) या यूजीसी से मान्यता प्राप्त स्लेट/सेट जैसे किसी समान टेस्ट को पास करना जरूरी है.

आवेदकों की अधिकतम आयु 40 वर्ष तय की गई है, जिसकी गणना 1 जनवरी 2026 के आधार पर की जाएगी. वहीं, आरक्षित श्रेणी से आने वाले कैंडिडेट्ल को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी. योग्य अभ्यर्थियों का चयन आवेदकों की जांच, लिखित परीक्षा, दस्तावेज सत्यापन, आदि चरणों के आधार पर किया जाएगा, जिसके बाद चयनित कैंडिडेट्स की सैलरी 57,700 से 1,82,400 रुपए के बीच प्रति माह होगी. इसके अलावा कैंडिडेट्स को अन्य लाभ और भत्ते भी दिए जाएंगे.

आवेदन फॉर्म भरते समय अभ्यर्थियों को अपने वर्ग अनुसार निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करना होगा, जो सामान्य श्रेणी के लिए 1,200 रुपए और आरक्षित श्रेणियों के लिए 700 रुपए तय किया गया है. वहीं, पीएचसी उम्मीदवार को रजिस्ट्रेशन फीस में छूट दी गई है.

ये भी पढ़ें - बिना एग्जाम BHEL में नौकरी पाने का मौका, 10वीं से लेकर ग्रेजुएट तक करें अप्लाई,530 अप्रेंटिस पदों होगी भर्ती

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
JKPSC Jobs, JKPSC Recruitment, Jkpsc Assistant Professor Notification Pdf
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com