विज्ञापन
This Article is From Dec 20, 2017

Indian Air Force Recruitment 2017: अलग-अलग पदों के लिए विभाग ने मांगे आवेदन

चुने गए ग्रुप एक्स के उम्मीदवारों को 33,100 रुपये जबकि ग्रुप वाई के उम्मीदवारों को 26,900 रुपये मिलेंगे. 

Also Read in
Indian Air Force Recruitment 2017: अलग-अलग पदों के लिए विभाग ने मांगे आवेदन
फाइल फोटो
नई दिल्ली: इंडियन एयरफोर्स (Indian Air Force) ने अपने यहां खाली पदों पर भर्तियां निकाली है. एयरमैन ग्रुप एक्स और वाई ट्रेड्स के तहत निकली इन भर्तियों के लिए इच्छुक छात्र ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. आवेदन करने की अंतिम तारीख 12 जनवरी है. पद और योग्यता से जुड़ी अन्य जानकारी नीचे दी गई है...

यह भी पढ़ें:  818 पदों के लिए इच्छुक आवेदक जल्द करें आवेदन

यहां से करें आवेदन- इच्छुक आवेदक विभाग की वेबसाइट www.indianairforce.nic.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं. 

इतनी चाहिए योग्यता- ग्रुप एक्स ट्रेड के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार का 12वीं पास होना या किसी भी मान्यता प्राप्त कॉलेज से इंजीनियरिंग में तीन साल डिप्लोमा होना जरूरी है. ग्रुप वाई के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास 12वीं में 50 फीसदी अंक के साथ पास होना जरूरी है. 

उम्र सीमा- उम्मीदवारों को नियमों के मुताबिक ही उम्र में छूट दी जाएगी. 

यह भी पढ़ें: 707 पदों के लिए निकली हैं भर्तियां, ऑनलाइन कर सकते हैं आवेदन

इस आधार पर होगा चयन- उम्मीदवारों का चयन ऑनलाइन परीक्षा, फिजिकल टेस्ट, एडाप्टाबिल्टी टेस्ट और मेडिकल टेस्ट के आधार पर ही होगा. 

इतना होगा वेतन- चुने गए ग्रुप एक्स के उम्मीदवारों को 33,100 रुपये जबकि ग्रुप वाई के उम्मीदवारों को 26,900 रुपये मिलेंगे. 

इतना देना होगा आवेदन शुल्क- इन पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार को 250 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा. 

VIDEO: टीचर भर्ती परीक्षा में धांधली



आवेदन करने की अंतिम तारीख- 12 जनवरी. 
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Indian Air Force Recruitment 2017, Job, Vacancy
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com