India Post Recruitment 2022: भारतीय डाक (India Post) ने स्किल्ड आर्टिसन्स (Skilled Artisans) के पदों के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. ये भर्तियां विभिन्न ट्रेड के लिए की जाएंगी. योग्य उम्मीदवार इंडिया पोस्ट रिक्रूटमेंट 2022 के लिए निर्धारित प्रारूप में अपना आवेदन कर सकते हैं. आवेदन के साथ जरूरी डाक्यूमेंट्स नीच दिए गए पते पर 1 अगस्त 2022 की शाम 5 बजे तक ही स्वीकार किए जाएंगे. उम्मीदवारों का सेलेक्शन प्रोसेस कुछ शर्तों पर आधारित होगा. स्किल्ड आर्टिसन्स के लिए उम्मीदवारों को एक कॉम्पिटेटिव ट्रेस टेस्ट देना होगा. आवेदन करने से पहले उम्मीदवार पदों की योग्यता जरूर जांच लें. पदों से जुड़ी ज्यादा जानकारी भारतीय डाक की आधिकारिक वेबसाइट www.indiapost.gov.in से देख सकते है.
DU Non Teaching Recruitment 2022: DU में निकली नॉन टीचिंग स्टाफ की भर्ती आज ही करें अप्लाई
Post Office Recruitment 2022 Apply Online: नोटिफिकेशन देखने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें.
रिक्तियों का वर्गीकरण (Classification of Vacancies)
आधिकारिक सूचना के मुताबिक इस सिलेक्शन प्रोसेस के जरिए भारतीय डाक में कारपेंटर, टायरमैन, वेल्डर, इलेक्ट्रीशियंस और मैकेनिक ट्रेड में स्किल्ड आर्टिसन्स के 7 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी. इन रिक्त पदों में से सामान्य वर्ग के लिए 3 पद आरक्षित किए गए हैं. वहीं आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए एक पद है. इसके अलावा पिछड़ा वर्ग के लिए 2 पद और अनुसूचित जनजातीय वर्ग के लिए 1 पद शामिल है.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब

शैक्षणिक योग्यता (Educational Qualification)
भारतीय डाक के इन रिक्त पदों के लिए आठवीं पास उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं. उम्मीदवार जो मैकेनिक के पद के लिए आवेदन कर रहे हैं उनके पास वाहन को चलाने के लिए वैध ड्राइविंग लाइसेंस (HMV) होना चाहिए ताकि उसका परीक्षण किया जा सके.
आयु सीमा (Age Limit)
इन पदों के लिए आवेदन कर रहे उम्मीदवारों की न्यूनतम उम्र 18 साल और अधिकतम 30 साल होनी चाहिए. अनुसूचित जाति वर्ग के लिए सरकारी नियमों में छूट दी गई है. सरकारी नियमों के मुताबिक अनुसूचित जाति वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में 5 साल की छूट दी जाएगी. इसके अलावा पिछड़ा वर्ग के कैंडिडेट्स को भर्ती में 3 साल की छूट मिलेगी.
मिलेगा इतना वेतन (Salary Details)
इन पदों पर चयनित उम्मीदवारों को मैट्रिक्स लेवल 2 के तहत वेतन दिया जाएगा. इनको वेतन 19900 से लेकर 63200 रूपए प्रति माह तक मिलेगा.
इस एड्रेस पर भेजें आवेदन
द मैनेजर, मेल मोटर सर्विस, गुड्स शेड रोड, कोयम्बटूर-641001
महत्वपूर्ण तिथि (Important Dates)
आवेदन के लिए अंतिम तारीखः 1 अगस्त 2022 की शाम 5 बजे तक
UP Assistant Professor Vacancy 2022: असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती नोटिफिकेशन जारी, ऐसे करें अप्लाई
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं