विज्ञापन
7 hours ago

India Post GDS Result 2026 Live: इंडिया पोस्ट ने ग्रामीण डाक सेवक (GDS) के 28 हजार से ज्यादा पदों पर भर्ती निकाली थी. अब उम्मीदवार इंडिया पोस्ट जीडीएस रिजल्ट 2026 का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. पहले कहा गया था कि 28 फरवरी को रिजल्ट जारी किया जाएगा, लेकिन इसे टाल दिया गया. अब तक रिजल्ट का लिंक एक्टिवेट नहीं हुआ है. कुल 28,636 ग्रामीण डाक सेवक (GDS) पदों के लिए लाखों उम्मदीवारों ने आवेदन किया था. अब इंडिया पोस्ट की तरफ से इसकी पहली मेरिट लिस्ट जारी की जाएगी.आधिकारिक वेबसाइट indiapostgdsonline.gov.in पर जल्द ही लिंक एक्टिवेट कर दिया जाएगा, जिसके बाद उम्मीदवार अपना रिजल्ट देख सकते हैं. 

इंडिया पोस्ट ने ग्रामीण डाक सेवक के पदों पर भर्ती के लिए कोई लिखित परीक्षा या फिर इंटरव्यू नहीं लिया गया था. 10वीं के नंबरों के आधार पर ही मेरिट लिस्ट जारी की जाएगी. यानी इन पदों के लिए उन उम्मीदवारों का नाम मेरिट लिस्ट में आने का सबसे ज्यादा चांस है, जिन्होंने 10वीं की परीक्षा में अच्छे नंबर हासिल किए हैं. ग्रामीण डाक सेवक (GDS) रिजल्ट की हर अपडेट आपको इस लाइव ब्लॉग में मिलेगी, इसीलिए जुड़े रहिए और सबसे पहले यहां रिजल्ट का लिंक देखिए. 

India Post GDS Result 2026 Live News: डाक विभाग (GDS) भर्ती 2026 की मुख्य बातें

रिक्रूटमेंट: इंडिया पोस्ट GDS 2026 (ग्रामीण डाक सेवक)

टोटल वैकेंसी: लगभग 28,636 पोस्ट

रिजल्ट टाइप: PDF में सर्कल-वाइज पहली मेरिट लिस्ट

रिजल्ट रिलीज होने की उम्मीद: मार्च 2026 की शुरुआत में

ऑफिशियल पोर्टल: indiapostgdsonline.gov.in

सिलेक्शन बेसिस: क्लास 10 के मार्क्स की मेरिट

India Post GDS Result 2026 Live News: : चेक करने के लिए कौन सी वेबसाइट पर जाएं

जिन कैंडिडेट्स ने ग्रामीण डाक सेवक पोस्ट के लिए अप्लाई किया है, वे इंडिया पोस्ट की ऑफिशियल वेबसाइट indiapostgdsonline.gov.in पर जाकर मेरिट लिस्ट चेक कर सकते हैं.

India Post GDS Result 2026 Live News: मेरिट लिस्ट जारी होने के बाद फिजिकल वेरिफिकेशन

शॉर्टलिस्ट किए गए एप्लिकेंट्स का फाइनल सिलेक्शन ओरिजिनल डॉक्यूमेंट्स के फिजिकल वेरिफिकेशन पर निर्भर करेगा.

India Post GDS Result 2026 Live News: कैंडिडेट कब तक रिजल्ट की उम्मीद कर सकते हैं?

सर्कल वाइज और स्टेट वाइज मेरिट लिस्ट कैंडिडेट को मार्च 2026 के पहले हफ्ते में मिल सकती है. आपको बता दें कि रिजल्ट के साथ कट ऑफ मार्क्स भी जारी किए जाएंगे.

India Post GDS Result 2026 Live latest News:मेरिट लिस्ट कैसे तैयार होगी?

उम्मीदवारों का चयन कंप्यूटर से बनी मेरिट लिस्ट के आधार पर होगा. यह लिस्ट आपकी 10वीं कक्षा के अंकों (मार्क्स या ग्रेड्स) को जोड़कर बनाई जाएगी. ग्रेड्स या पॉइंट्स को भी प्रतिशत (%) में बदला जाएगा और सटीक मेरिट के लिए दशमलव के 4 अंकों (4 Decimals) तक हिसाब रखा जाएगा. इसमें कोई अलग से परीक्षा या इंटरव्यू नहीं होगा, केवल 10वीं के नंबरों के आधार पर ही शॉर्टलिस्ट किया जाएगा.

India Post GDS Result 2026 Live News: सिलेक्शन पूरी तरह से क्लास 10 के मार्क्स के बेसिस पर होगा

शॉर्टलिस्टिंग पूरी तरह से सेकेंडरी स्कूल एग्जाम में मिले मार्क्स के आधार पर की जाती है, जिसमें रिक्रूटमेंट फ्रेमवर्क में कोई रिटन टेस्ट या इंटरव्यू स्टेज शामिल नहीं है.

India Post GDS Result 2026 Live News: इंडिया पोस्ट GDS रिजल्ट जारी होने का समय और तारीख

India Post की ओर से अभी तक ग्रामीण डाक सेवक मेरिट लिस्ट जारी होने की कोई आधिकारिक तारीख और समय की घोषणा नहीं की गई है.

India Post GDS Result 2026 Live News: कैसे चेक करें मेरिट लिस्ट?

जिन कैंडिडेट्स ने ग्रामीण डाक सेवक पोस्ट के लिए अप्लाई किया है, वे इंडिया पोस्ट की ऑफिशियल वेबसाइट indiapostgdsonline.gov.in पर जाकर मेरिट लिस्ट चेक कर सकते हैं.

India Post GDS Result 2026 Results: सर्कल वाइज पीडीएफ होगी जारी

इंडिया पोस्ट जीडीएस भर्ती के रिजल्ट में सर्कल वाइज पीडीएफ जारी की जाएगी, अपने सर्कल के हिसाब से उम्मीदवार अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं. 

India Post GDS Result 2026 Results: उम्मीदवारों का कैसे होगा सिलेक्शन?

इंडिया पोस्ट GDS की पहली मेरिट लिस्ट जारी होने वाली है. उम्मीदवारों का सिलेक्शन 10वीं की मेरिट लिस्ट के आधार पर होगा, यानी जिन उम्मीदवारों ने 10वीं की परीक्षा अच्छे नंबरों से पास की है, उन्हें ग्रामीण डाक सेवक बनने का मौका मिलेगा. 

India Post GDS Result 2026 Results: इन राज्यों में हैं सबसे ज्यादा पद

इंडिया पोस्ट की इस बड़ी भर्ती में सबसे ज्यादा पद उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र और पश्चिम बंगाल में हैं. इस बार राजधानी दिल्ली में सबसे कम पद हैं. ग्रामीण इलाकों को ज्यादा मौका दिया गया है. 

India Post GDS Result 2026 Live: रिजल्ट जारी होने के बाद क्या होगा?

इंडिया पोस्ट ग्रामीण डाक सेवक की पहली मेरिट लिस्ट जारी होने के बाद चुने गए उम्मीदवारों को डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए बुलाया जाएगा. इसीलिए अपने हाईस्कूल के ओरिजनल डॉक्यूमेंट्स अपने पास रखें. 

India Post GDS Result 2026 Live: होली से ठीक पहले मिल सकता है नौकरी का तोहफा

इंडिया पोस्ट ग्रामीण डाक सेवक का रिजल्ट जल्द जारी होने वाला है. माना जा रहा है कि इंडिया पोस्ट की तरफ से होली से ठीक पहले लिंक एक्टिवेट किया जा सकता है. यानी हजारों उम्मीदवारों को होली से पहले नौकरी का तोहफा मिल सकता है. 

India Post GDS Result LIVE Update: फर्जी वेबसाइट से रहें सावधान

इंडिया पोस्ट डीजीएस के रिजल्ट के बीच कुछ फर्जी वेबसाइट्स भी एक्टिव हो सकती हैं. ऐसे में आपका एक क्लिक आपका बैंक खाता खाली कर सकता है. ऐसे में सिर्फ आधिकारिक वेबसाइट indiapostgdsonline.gov.in पर ही रिजल्ट चेक करें. 

इंडिया पोस्ट डीजीएस में नाम आने पर भी इन लोगों को नहीं मिलेगी नौकरी

इंडिया पोस्ट ग्रामीण डाक सेवक का रिजल्ट जल्द जारी होने वाला है. पहली मेरिट लिस्ट में उन लोगों का नाम शामिल होगा, जिनके नंबर सबसे ज्यादा होंगे. हालांकि कुछ ऐसे भी लोग हो सकते हैं, जिन्हें मेरिट लिस्ट में नाम होने के बावजूद नौकरी नहीं मिलेगी. अगर मार्कशीट और सर्टिफिकेट के नंबरों में अंतर पाया जाता है, या फिर किसी तरह की गलत जानकारी दी गई हो तो उस उम्मीदवार का चयन नहीं किया जाएगा. 

India Post GDS Result LIVE Update: रिजल्ट आने के बाद करें ये काम

इंडिया पोस्ट जीडीएस का रिजल्ट आने के बाद उम्मीदवारों को सबसे पहले अपना रजिस्ट्रेशन नंबर डालना है और लगातार रिजल्ट चेक वाले लिंक पर क्लिक करते रहना है. हो सकता है कि रिजल्ट खुलने में थोड़ा वक्त लगे, इसीलिए लिंक एक्टिवेट होते ही तुरंत चेक करें. 

इंडिया पोस्ट GDS रिजल्ट में क्यों हो रही देरी?

इंडिया पोस्ट GDS का इंतजार लगातार बढ़ता जा रहा है, उम्मीदवार पहली मेरिट लिस्ट का इंतजार कर रहे हैं. फिलहाल भारतीय डाक विभाग ने देरी को लेकर कोई जवाब नहीं दिया है, लेकिन माना जा रहा है कि कभी भी लिंक एक्टिवेट किया जा सकता है. 

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com