इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनेल सेलेक्शन (IBPS) बैंक प्रोबेशनरी ऑफिसर (PO) के चयन के लिए प्रारंभिक परीक्षा 3, 10 और 11 अक्टूबर को आयोजित करेगा. IBPS की आधिकारिक वेबसाइट पर आज से परीक्षा के लिए ऑनलाइन पंजीकरण शुरू हो गए हैं. इस परीक्षा के लिए आवेदन करने की अंतिम तारीख 26 अगस्त है. IBPS PO भर्ती के माध्यम से कुल 1167 रिक्तियां 11 राष्ट्रीयकृत बैंकों में भरी जाएंगी. प्रारंभिक परीक्षा पास करने वाले उम्मीदवारों के लिए मुख्य परीक्षा 28 नवंबर को आयोजित की जाएगी.
ग्रेजुएशन कर चुके 20 से 30 वर्ष के बीच की आयु के उम्मीदवार IBPS PO 2020 भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं. इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनेल सेलेक्शन (IBPS) ऑनलाइन परीक्षा का आयोजन सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों को ध्यान में रखकर करेगा. एक समय पर एक जगह ज्यादा लोग न जमा हों इसके लिए इंस्टीट्यूट उम्मीदवारों के लिए अलग-अलग रिपोर्टिंग टाइम सेट करेगा.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
IBPS ने नोटिफिकेशन में बताया, "यह उम्मीद की जाती है कि उम्मीदवार अपने समय का सख्ती से पालन करेंगे, क्योंकि परीक्षा केंद्रों में उम्मीदवारों को प्रवेश केवल उनके टाइम स्लॉट के आधार पर ही दिया जाएगा."
IBPS परीक्षा में उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों के लिए मास्क पहनना अनिवार्य होगा. इसके साथ ही परीक्षा देने वाले सभी उम्मीदवारों के फोन में अरोग्य सेतु ऐप भी होनी जरूरी है. परीक्षा हॉल में उम्मीदवारों को गलव्ज, ट्रांसपेरेंट पानी की बोतल, हैंड सैनिटाइजर, पेन और परीक्षा से संबंधित डॉक्यूमेंट्स (एडमिट कार्ड, ऑरिजनल आईडी कार्ड, आईडी कार्ड की फोटोकॉपी,आदि) ले जाने की अनुमति होगी.
संस्थान ने एक अधिसूचना में कहा है कि एंट्री गेट पर सभी उम्मीदवारों का तापमान चेक किया जाएगा. अगर किसी उम्मीदवार का तापमान सामान्य से ज्यादा होगा या फिर उसमें किसी तरह के कोई लक्षण दिखाई देंगे तो उन्हें परीक्षा केंद्रों में जाने की अनुमति नहीं दी जाएगी.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं