विज्ञापन

Fake Job Offer को कैसे पहचानें, यहां जानिए 5 टिप्स?

अगर आप नौकरी की तलाश में हैं तो ये खबर आपके लिए. आजकल फेक जॉब ऑफर करने वाला गिरोह बहुत एक्टिव है. जो नौकरी की लालच देकर युवाओं को झांसे में ले रहे हैं जिनसे सावधान रहना बहुत जरूरी है. यहां पर 5 ऐसे टिप्स के बारे में बताने जा रहे हैं जिससे आप जॉब स्कैमर या फेक जॉब की पहचान आसानी से कर सकते हैं.

Fake Job Offer को कैसे पहचानें, यहां जानिए 5 टिप्स?
एक सामान्य और सही नौकरी की प्रक्रिया में इंटरव्यू, बैकग्राउंड वेरिफिकेशन और योग्यता की जांच शामिल होती है.

Fake Job Alert : आज के डिजिटल युग में जहां एक तरफ नौकरी ढूंढना आसान हुआ है, वहीं दूसरी तरफ वर्क फ्रॉम होम (Work From Home) और पार्ट-टाइम जॉब के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह भी बहुत एक्टिव हो गए हैं. कई बार लोग बेहतर कमाई के चक्कर में इन जालसाजों के बिछाए जाल में फंस जाते हैं और अपनी मेहनत की कमाई गंवा बैठते हैं. ऐसे में आइए जानते हैं वे 5 आसान टिप्स जिनकी मदद से आप किसी भी फर्जी जॉब ऑफर या जॉब स्कैम (Job Scam) को चुटकियों में पहचान सकते हैं. 

1 - रजिस्ट्रेशन या सिक्योरिटी के नाम पर पैसों की मांग करना 

बता दें कि कोई भी प्रतिष्ठित या असली कंपनी नौकरी देने के बदले कभी भी उम्मीदवार से पैसों की मांग नहीं करती है. अगर कोई आपसे क्रेडेंशियल, ट्रेनिंग मटीरियल, लैपटॉप या रजिस्ट्रेशन फीस के नाम पर पहले पैसे जमा करने को कहता है, तो तुरंत समझ जाएं कि यह एक स्कैम है.

2 - बहुत अधिक सैलरी का लालच 

अगर आपको किसी ऐसे काम के लिए बहुत बड़ी रकम या सैलरी ऑफर की जा रही है जिसमें बहुत कम मेहनत या बिना किसी खास योग्यता की जरूरत है, तो सतर्क हो जाएं. जालसाज अक्सर लोगों को फंसाने के लिए कम काम, ज्यादा पैसा का कार्ड खेलते हैं.

3-  बातचीत के लिए मैसेजिंग ऐप्स का यूज

प्रोफेशनल कंपनियां नौकरी की बात करने के लिए हमेशा ईमेल या लिंक्डइन जैसे प्लेटफॉर्म का यूज करती हैं. ऐसे में कोई आपको सीधे WhatsApp, Telegram या अन्य पर्सनल मैसेजिंग ऐप पर संपर्क कर रहा है और पर्सनल डिटेल्स मांग रहा है, तो यह खतरे की घंटी है. सालधन हो जाइए.

4- कंपनी की अधूरी जानकारी 

कोई भी जॉब ऑफर स्वीकार करने से पहले उस कंपनी के बारे में गूगल पर अच्छे से जानकारी इकट्ठा कर लीजिए. कंपनी का पता, लैंडलाइन नंबर, वेबसाइट और लिंक्डइन प्रोफाइल जरूर चेक करें. अगर इंटरनेट पर उस कंपनी के बारे में कोई ठोस जानकारी नहीं मिल रही है, तो उस ऑफर से तुरंत दूरी बना लें

5- बिना किसी इंटरव्यू के तुरंत सिलेक्शन 

एक सामान्य और सही नौकरी की प्रक्रिया में इंटरव्यू, बैकग्राउंड वेरिफिकेशन और योग्यता जैसी प्रोसेस शामिल होती है. लेकिन स्कैमर्स बिना किसी इंटरव्यू या परीक्षा के ही आपको सीधे अपॉइंटमेंट लेटर भेज देते हैं ताकि आप जल्दबाजी में उनके झांसे में आ जाएं.

यह भी पढ़ें- 11 लाख रुपये लो और नौकरी छोड़ दो, Microsoft इंजीनियर को कंपनी ने दिया ऑफर

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com