विज्ञापन
This Article is From Dec 21, 2021

CISF Recruitment 2021: हेड कॉन्स्टेबल के 249 पदों पर निकली हैं वैकेंसी, 12वीं पास युवा जल्द कर दें अप्लाई

CISF Head Constable Vacancy 2021: हेड कॉन्स्टेबल जीडी (Head Constable GD) के 249 पदों पर आवेदन मांगे गए हैं. इन पदों के लिए वो उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं, जिन्होंने 12 वीं कक्षा पास की है.

CISF Recruitment 2021: हेड कॉन्स्टेबल के 249 पदों पर निकली हैं वैकेंसी, 12वीं पास युवा जल्द कर दें अप्लाई
हेड कॉन्स्टेबल जीडी के पदों पर की जानी है भर्ती
नई दिल्ली:

CISF Recruitment 2021: केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) ने हेड कॉन्स्टेबल जेनरल ड्यूटी (जीडी) के पदों पर भर्ती करने से जुड़ा एक नोटिफिकेशन जारी किया है. जारी किए गए नोटिफिकेशन के अनुसार 249 हेड कॉन्स्टेबल जीडी (Head Constable GD) के पदों पर आवेदन मांगे गए हैं. इन पदों के लिए वो उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं, जिन्होंने 12 वीं कक्षा पास की है. अगर आप सरकारी नौकरी करने का सपना देखते हैं, तो इस अवसर को जाने न दें और समय रहते आवेदन पत्र को भर दें. ये भर्तियां खेल कोटे (Sports Quota Jobs) के तहत की जानी है. सीआईएसएफ की ओर से निकाली गई जीडी हेड कॉन्स्टेबल वैकेंसी 2021 (Constable GD Recruitment) के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख 31 मार्च 2022, शाम 5 बजे तक की है.

आवेदन करने की प्रक्रिया

हेड कॉन्स्टेबल जीडी (Head Constable GD) पद की भर्ती से जुड़े नोटिफिकेशन को आप सीआईएसएफ की वेबसाइट cisf.gov.in पर जाकर पढ़ सकते हैं. नोटिफिकेशन के नीचे ही एप्लीकेशन फॉर्म भी दिया गया होगा. जिसे आपको भरना होगा. फॉर्म को भरने के बाद 100 रुपये के पोस्टल ऑर्डर या एसबीआई डीडी को इसे नोटिफिकेशन में दिए गए पते पर भेज दें. एससी व एसटी वर्ग के उम्मीदवारों को किसी भी प्रकार का आवेदन शुल्क नहीं देना होगा.

ये भी पढ़ें- उत्तर प्रदेश के युवाओं के लिए बेहतरीन मौका, NHM ने 2,980 पदों पर निकाली हैं भर्तियां, जल्द करें आवेदन

चयन प्रक्रिया (CISF Selection Process) -

भरे गए फॉर्म के आधार पर आवेदकों को शॉर्टलिस्ट किया जाएगा. उन्हें फिजिकल स्टैंडर्ड टेस्ट (PST) के लिए बुलाया जाएगा.जो लोग PST को पास करेंगे, उनके डॉक्यूमेंट्स की जांच होगी. इसके बाद ट्रायल टेस्ट और प्रोफीशिएंसी टेस्ट का आयोजन होगा और फाइनल मेरिट लिस्ट तैयार होगी. फाइनल मेरिट लिस्ट में जिनका नाम होगा उनका मेडिकल टेस्ट लिया जाएगा.

ये उम्मीदवार कर सकते हैं आवेदन (CISF Head Constable GD Eligibility)

मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं कक्षा की परीक्षा पास कर चुके युवा व जिस खेल के तहत आवेदन की हो. वो स्टेट, नेशनल या इंटरनेशनल लेवल पर खेला गया हो. आवेदकों की उम्र कम से कम 18 साल और ज्यादा से ज्यादा 23 साल होनी चाहिए.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Central Industrial Security Force, Central Industrial Security Force CISF, Head Constable General Duty, CISF Employee Corner, CISF Salary, CISF Recruitment, CISF Recruitment 2019 Head Constable, CISF Apply, CISF Recruitment 2022, CISF Head Constable, CISF Head Constable Recruitment, CISF Head Constable Jobs, Sports Quota Jobs, CISF Recruitment 2021
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com