RPSC Recruitment 2022: राजस्थान लोक सेवा आयोग (Rajasthan Public Service Commission) ने भू जल विभाग के लिए जूनियर जियोफिजिस्ट (Junior Geophysicist) के पांच और जूनियर हाइड्रोजियोलॉजिस्ट (Junior Hydrogeologist) के आठ और टेक्निकल असिस्टेंट-केमिस्ट्री (Technical Assistant – Chemistry) के चार पद और टेक्निकल असिस्टेंट-हाइड्रोजियोलॉजी (Technical Assistant – Hydrogeology) के 36 पदों के लिए योग्य उम्मीदवारों से ऑनलाइन माध्यम में आवेदन आमंत्रित किया है. आयोग द्वारा जारी नोटिफिकेशन में ये बताया गया है कि ये पद अस्थायी हैं पदों की संख्या को आयोग अपनी आवश्यकता के हिसाब से घटा या बढ़ा सकता है. योग्य और इच्छुक उम्मीदवार इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं. ऑनलाइन आवेदन के लिए उम्मीदवार राजस्थान लोक सेवा आयोग की वेबसाइट https://rpsc.rajasthan.gov.in पर जाएं.
जूनियर जियोफिजिस्ट (Junior Geophysicist) : 5 पद
योग्यता (Qualification)
किसी मान्यता प्राप्त संस्थान या यूनिवर्सिटी से जियोफिजिक्स में एमएससी डिग्री या इलेक्ट्रॉनिक्स में एमटेक की डिग्री हो. इसके साथ ही दो साल का अनुभव होना चाहिए.
जूनियर हाइड्रोजियोलॉजिस्ट (Junior Hydrogeologist) : 8 पद
योग्यता (Qualification)
जियोलॉजी या अप्लाइड जियोलॉजी में एमएससी या एमटेक की डिग्री या इंडियन स्कूल ऑफ माइन्स, धनबाद से अप्लाइड जियोलॉजी में डिप्लोमा होनी चाहिए.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
टेक्निकल असिस्टेंट-केमिस्ट्री (Technical Assistant – Chemistry) : 4 पद
योग्यता (Qualification)
केमिस्ट्री में मास्टर डिग्री होनी चाहिए.
टेक्निकल असिस्टेंट-हाइड्रोजियोलॉजी (Technical Assistant – Hydrogeology) : 36 पद
योग्यता (Qualification)
जियोलॉजी या अप्लाइड जियोलॉजी में एमएससी या एमटेक की डिग्री या इंडियन स्कूल ऑफ माइन्स, धनबाद से अप्लाइड जियोलॉजी में डिप्लोमा होनी चाहिए.
सभी पदों के लिए जरूरी योग्यता (Required qualification for all posts)
हिंदी भाषा की जानकारी के साथ लिखित हिंदी भाषा में काम करना आता हो. इसके साथ ही उम्मीदवार के पास राजस्थान की संस्कृति का ज्ञान होना आवश्यक है.
आयु सीमा (Age)
01 जनवरी 2023 को न्यूनतम 20 वर्ष और अधिकतम 40 वर्ष से कम होना चाहिए. राजस्थान के एससी, एसटी, ओबीसी और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के उम्मीदवारों को ही आरक्षण का लाभ मिलेगा. अन्य राज्य के उम्मीदवारों को सामान्य वर्ग के तहत ही आवेदन करना होगा.
चयन प्रक्रिया (Selection)
उम्मीदवारों का चयन इंटरव्यू के माध्यम से किया जाएगा. विज्ञापन के आधार पर प्राप्त आवेदन पत्रों की संख्या ज्यादा होने पर आयोग लिखित परीक्षा का आयोजन भी कर सकता है. लिखित परीक्षा में सभी प्रश्न वस्तुनिष्ठ प्रकार के होंगे.
शुल्क (Fee)
सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों के लिए 350 रुपये. राजस्थान के नॉन क्रीमीलेयर के अन्य पिछड़ा वर्ग, अति पिछड़ा वर्ग और ईडब्लूएस के लिए 250 रुपये. दिव्यांगों और एससी, एसटी वर्ग के उम्मीदवारों को 150 रुपये शुल्क देना होगा.
आवेदन की जानकारी (Application Process)
उम्मीदवार आयोग की वेबसाइट https://rpsc.rajasthan.gov.in पर जाएं. फिर होमेपज पर आरपीएससी ऑनलाइन ऑप्शन पर क्लिक कर आवेदन फॉर्म भरें. आवेदन का लिंक वेबसाइट पर 3 फरवरी से सक्रिय होगा.
इन तारीखों को रखें ध्यान (Important Dates)
ऑनलाइन आवेदन शुरू होंगेः 03 फरवरी 2022 से
ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथिः 02 मार्च 2022 (रात 12 बजे तक)
ये भी पढ़ें ः RPSC Asst Prof Exam 2020 Results: असिस्टेंट प्रोफेसर परीक्षा के परिणाम और कट-ऑफ लिस्ट जारी
राजस्थान लोक सेवा आयोग ने जारी किया भर्ती परीक्षा कैलेंडर, जानें साल 2022 में कब होगा कौन सा एग्जाम
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं