अधिकतर लोगों को ऐसा लगता है कि कुछ सालों में AI (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) नौकरियों को खा लेगा. करोड़ों लोग इसकी वजह से अपने काम से हाथ खो बैठेंगे. हालांकि अगर आप AI को अच्छे से समझ लें और इसका इस्तेमाल करना सीख ले तो आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की मदद से घर बैठे पैसे भी काम सकते हैं. आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस को अच्छे से अगर आप समझ लें, तो कोई तरीकों से अच्छी खासी कमाई कर सकते हैं. एआई से पैसे कमाने के लिए सबसे जरूरी चीज बस ये कि आप प्रॉम्प्ट इंजीनियरिंग (Prompt Engineering) को अच्छे से समझ लें. एंथ्रोपिक जैसी कंपनियां मुफ्त में इसके कोर्स उपलब्ध करती है.
AI (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) की मदद से घर बैठे पैसे कैसे कमाएं जाएं, आइए इसके बारे में जानते हैं-
कंटेंट राइटिंग और ब्लॉगिंग: ऐसे कई AI टूल हैं, जिनकी मदद से आप घर बैठे कंटेंट राइटिंग और ब्लॉगिंग कर सकते हैं. ChatGPT, Jasper जैसे टूल्स की मदद से ब्लॉग पोस्ट और सोशल मीडिया कंटेंट लिख सकते हैं और इन्हें शेयर कर पैसे काम सकते हैं. जिन लोगों को लिखने की कला नहीं आती है, वो AI (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) की मदद से आसानी से आर्टिकल लिख सकते हैं.
अपनी वेबसाइट बनाएं: वेबसाइट बनाकर भी गूगल एडसेंस (Google AdSense) से पैसे कमाए जा सकते हैं. कई ऐसे AI टूल्स हैं, जिनकी मदद से आप खुद की वेबसाइट बना सकते हैं और यहां तक की AI की मदद से तेजी से कंटेंट तैयार कर सकते हैं. गूगल एडसेंस (Google AdSense) के जरिए मोनेटाइज कर पैसे काम सकते हैं.
थंबनेल डिजाइन: घर बैठे AI की मदद से थंबनेल डिजाइन करके पैसे कमाए जा सकते हैं. ये एक बहुत ही मुनाफे वाला काम है. AI टूल्स की मदद से आप प्रोफेशनल और आकर्षक थंबनेल बना सकते हैं. बड़े यूट्यूबर्स के लिए काम कर पैसे कमा सकते हैं. Canva A, Pixels.ai टूल्स थंबनेल डिजाइनिंग के लिए अच्छे माने जाते हैं.
इसके अलावा डेटा एनालिसिस, लोगो और ग्राफिक डिज़ाइन भी AI की मदद से सीखी जा सकती है और घर बैठे पैसे कमाए जा सकते हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं