DGCA परीक्षा पोर्टल में खराबी आने के चलते फ्लाइट क्रू अभ्यर्थियों को अपना आवेदन भरने में परेशानी हो रही है. कई छात्रों ने सोशल मीडिया पर इसे लेकर शिकायत की थी, जिसके बाद अब अभ्यर्थियों के लिए आवेदन की आखिरी तारीख को बढ़ाने का फैसला लिया गया है. सिविल एविएशन मिनिस्टर राम मोहन नायडू ने सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी दी है. उन्होंने अपने एक्स हैंडल पर पोस्ट करते हुए बताया कि जल्द ही परीक्षा पोर्टल फिर से काम करने लगेगा और इसे लेकर निर्देश जारी किए गए हैं.
केंद्रीय मंत्री ने दिए जरूरी निर्देश
सिविल एविएशन मिनिस्टर नायडू ने अपनी पोस्ट में लिखा, 2026 के OLODE सत्र 06 (19.08–21.08) के लिए 'DGCA परीक्षा पोर्टल' में फ्लाइट क्रू अभ्यर्थियों को आ रही दिक्कतों की जानकारी मिली है. तकनीकी खराबी के कारण कई छात्र समय पर अपना आवेदन जमा नहीं कर पाए थे. इसलिए, मैंने ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि बढ़ाकर 10.08.2026 करने के निर्देश दिए हैं. इसके साथ ही, मैंने DGCA को जल्द से जल्द 'परीक्षा पोर्टल' को पूरी तरह दुरुस्त करने और इसकी बैकएंड कैपेसिटी को बढ़ाने के निर्देश भी दिए हैं.
Came to know about the issues faced by Flight Crew candidates in accessing the DGCA Pariksha portal for OLODE Session 06 of 2026 (scheduled 19.08–21.08).
— Ram Mohan Naidu Kinjarapu (@RamMNK) August 7, 2026
As many students faced technical glitches and were unable to submit their applications in time, I have directed that the…
अभ्यर्थियों को मिलेगी राहत
केंद्रीय मंत्री की तरफ से उन अभ्यर्थियों को राहत दी गई है, जो वेबसाइट में आ रही दिक्कत के चलते अपना आवेदन नहीं कर पा रहे थे. ऐसे में अब इन सभी के लिए तीन दिनों तक एप्लीकेशन विंडो खुली रहेगी. ऐसे में किसी को भी परेशान होने की जरूरत नहीं है.
ये भी पढ़ें - बिना इंटरव्यू के ही 4200 ग्रेड-पे तक की सरकारी नौकरी, राजस्थान में भी कवायद शुरू
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं