विज्ञापन

CWC में 300 से ज्यादा पदों पर बंपर भर्ती, 1.4 लाख तक मिलेगी सैलरी, तुरंत करें अप्लाई

केंद्रीय भण्डारण निगम (CWC) ने असिस्टेंट मैनेजर और जूनियर एग्जीक्यूटिव के 327 पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किया है. 15 नवंबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन करें. जानें योग्यता, आयु सीमा, चयन प्रक्रिया और सैलरी की पूरी जानकारी.

CWC में 300 से ज्यादा पदों पर बंपर भर्ती, 1.4 लाख तक मिलेगी सैलरी, तुरंत करें अप्लाई
अनारक्षित, EWS और OBC कैंडिडेट्स के लिए आवेदन शुल्क 1,350 है, जबकि SC/ST, महिला, दिव्यांग और पूर्व-सैनिक उम्मीदवारों के लिए केवल 500 का सूचना शुल्क देना होगा.

Sarkari Naukri 2206 :भारत सरकार के उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्रालय के तहत आने वाले एक नवरत्न सार्वजनिक उपक्रम, केंद्रीय भण्डारण निगम (Central Warehousing Corporation - CWC), ने विभिन्न पदों पर बंपर भर्ती की घोषणा की है. CWC ने असिस्टेंट मैनेजर और जूनियर एग्जीक्यूटिव के कुल 327 पदों के लिए एलिजिबल कैंडिडेट्स से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं. ऐसे में आइए जानते हैं किन पदों पर कितनी निकली है भर्ती, सैलरी, पद और कौन कर सकता है आवेदन की फुल डिटेल.

किन पदों पर होगी भर्ती?

  • असिस्टेंट मैनेजर (General, Technical, Finance, Engineering) के कुल 171 पद
  • जूनियर एग्जीक्यूटिव (General, Technical) के कुल 156 पद
  • यह भर्ती अभियान SC, ST, OBC, EWS और दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए रिजर्वेशन के नियमों का पालन करेगा.

शानदार सैलरी और अच्छा पद 

इन पदों पर सिलेक्टेड कैंडिडेट्स को एक अच्छा सैलरी पैकेज मिलेगा. असिस्टेंट मैनेजर के पदों के लिए वेतनमान 40,000 से 1,40,000 (E-1) तक है, जबकि जूनियर एग्जीक्यूटिव के पदों के लिए वेतनमान 29,000 से 93,000 (S-V) तक सुनिश्चित किया गया है.

कौन कर सकता है आवेदन?

असिस्टेंट मैनेजर (जनरल) के लिए किसी भी सब्जेक्ट में पोस्ट ग्रेजुएशन, वहीं टेक्निकल पदों के लिए रिलेटेड फिल्ड में इंजीनियरिंग डिग्री या B.Sc. की आवश्यकता है.

जूनियर एग्जीक्यूटिव (जनरल) पद के लिए किसी भी सब्जेक्ट में ग्रेजुएट आवेदन कर सकते हैं.

आयु सीमा 28

वहीं, आयु सीमा की बात करें तो सभी पदों के लिए अधिकतम आयु 28 साल 15 नवंबर 2026 तक निश्चित की गई है. हालांकि, रिजर्वड कैटेगरी के कैंडिडेट्स को सरकारी नियमों के अनुसार आयु में छूट दी जाएगी.

सिलेक्शन प्रोसेस और आवेदन कैसे करें

उम्मीदवारों का सिलेक्शन एक ऑनलाइन एग्जाम के माध्यम से होगा.

डॉक्युमेंट वेरिफिकेशन होगा

असिस्टेंट मैनेजर के पदों के लिए ऑनलाइन परीक्षा के बाद डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और इंटरव्यू भी होगा, जबकि जूनियर एग्जीक्यूटिव पदों के लिए केवल ऑनलाइन परीक्षा और डॉक्युमेंट वेरिफिकेशन होगा.

कैसे करें आवेदन

इच्छुक और योग्य उम्मीदवार CWC की ऑफिशियल वेबसाइट www.cewacor.nic.in पर जाकर 17 अक्टूबर 2026 से 15 नवंबर 2026 के बीच ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.

अनारक्षित, EWS और OBC कैंडिडेट्स के लिए आवेदन शुल्क 1,350 है, जबकि SC/ST, महिला, दिव्यांग और पूर्व-सैनिक उम्मीदवारों के लिए केवल 500 का सूचना शुल्क देना होगा.

यह भी पढ़ें- यूपी के 70 हजार शिक्षकों का 10 साल का इंतजार खत्म! 7 नवंबर तक होगा प्रमोशन, सैलरी और एरियर पर भी बड़ा फैसला


 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com