CTET 2026 City Intimation Slip: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET) 2026 के लिए सिटी इंटिमेशन स्लिप जारी कर दी है. उम्मीदवार अब आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर जाकर अपनी एग्जाम सिटी स्लिप डाउनलोड कर सकते हैं. सिटी इंटिमेशन स्लिप में उम्मीदवार को आवंटित एग्जाम सिटी और परीक्षा स्लॉट की जानकारी दी गई है. इसे डाउनलोड करने के लिए कैंडिडेट्स को अपने Application Number और पासवर्ड की मदद से लॉगिन करना होगा.
कैसे डाउनलोड करें CTET 2026 City Intimation Slip
- सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट ctet.nic.in पर जाएं.
- Candidate Activity सेक्शन में उपलब्ध CTET 2026 City Intimation Slip लिंक पर क्लिक करें.
- लॉगिन पेज पर आवेदन संख्या, पासवर्ड और सिक्योरिटी कैप्चा भरें.
- सभी डिटेल्स सबमिट करें.
- स्क्रीन पर CTET 2026 सिटी इंटिमेशन स्लिप दिखाई देगी.
- स्लिप डाउनलोड कर लें और भविष्य के लिए सेव कर लें.
ककब है एग्जाम
CTET 2026 परीक्षा 12 और 13 दिसंबर 2026 को आयोजित की जाएगी. परीक्षा ऑफलाइन OMR मोड में होगी और इसे दो शिफ्टों में आयोजित किया जाएगा. बोर्ड द्वारा जारी ऑफिशियल सूचना के अनुसार, CTET 2026 एडमिट कार्ड परीक्षा तिथि से दो दिन पहले जारी किया जाएगा. इसलिए कैंडिडेट्स को नियमित रूप से ऑफिशियल वेबसाइट पर नजर बनाए रखनी चाहिए.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं