विज्ञापन

Job Interview Tips: इंटरव्यू टेबल पर जाने से पहले छोड़ दें ये 10 आदतें

इंटरव्यू कॉल आने के बाद भी सिलेक्शन नहीं हो रहा? जानिए ऐसी 10 आम आदतें जिन्हें इंटरव्यू से ठीक पहले छोड़ना जरूरी है ताकि आपका इंप्रेशन परफेक्ट बने.

Job Interview Tips: इंटरव्यू टेबल पर जाने से पहले छोड़ दें ये 10 आदतें
जो काम आपने नहीं किया, उसका श्रेय न लें. चयनकर्ता अनुभव से सच भांप लेते हैं.

Interview Mistakes to Avoid : अक्सर देखा जाता है कि अच्छे रिज्यूमे और एक्सपीरिएंस होने के बावजूद उम्मीदवार इंटरव्यू राउंड में बाहर हो जाते हैं. इसकी वजह नॉलेज की कमी नहीं, बल्कि अनजाने में की गईं कुछ गलतियां रिक्रूटर्स (Recruiters) पर खराब इंप्रेशन डालती हैं. अगर आप भी किसी इंटरव्यू में शामिल होने जा रहे हैं, तो दरवाजे के अंदर कदम रखने से पहले इन 10 आदतों को तुरंत अलविदा कह दें. इससे आपके नौकरी पाने के चांसेस बेहतर हो सकते हैं. 

1- रिसर्च न करना

बिना तैयारी के इंटरव्यू में जाना अंधेरे में तीर चलाने जैसा है. कंपनी के काम, विजन और जिस रोल के लिए आवेदन किया है, उसकी बेसिक जानकारी जरूर जुटा लीजिए.

2- देर से पहुंचना 

इंटरव्यू के लिए 15-20 मिनट पहले पहुंचें. अगर वर्चुअल इंटरव्यू है, तो इंटरनेट और कैमरा 10 मिनट पहले ही चेक कर लें.

3- अपने ही रिज्यूमे से अनजान रहना

रिज्यूमे में मेंशन हर प्रोजेक्ट और स्किल की सारी जानकारी आपके पास होनी चाहिए. अगर आप अपने ही काम पर अटकेंगे, तो रिक्रूटर को आप पर शर होगा.

4- बहुत कैजुअल पहनावा

फर्स्ट इंप्रेशन आपकी पहनावे से बनता है. बहुत भड़कीले कपड़ों से बचें और फॉर्मल या कंपनी के वर्क कल्चर के अनुसार कपड़े पहनकर जाएं.

5- फोन पर ध्यान भटकना

इंटरव्यू रूम में जाने से पहले फोन को साइलेंट मोड पर डालें. बातचीत के दौरान स्क्रीन की तरफ देखना लापरवाही और अनादर दर्शाता है.

6- पिछले बॉस या कंपनी की बुराई करना

पुरानी कंपनी के प्रति कड़वाहट दिखाना आपके नॉन-प्रोफेशनल रवैये को दर्शाता है. पुरानी नौकरी छोड़ने की वजह पॉजिटिव और करियर ग्रोथ से जुड़ी बताएं.

7- खराब बॉडी लैंग्वेज और आई-कॉन्टैक्ट की कमी

झुककर बैठना, उंगलियां चटकाना या नजरें चुराना घबराहट दिखाता है. सीधे बैठें, हल्की मुस्कान रखें और बात करते समय सहज आई-कॉन्टैक्ट बनाएं.

8- बढ़ा-चढ़ाकर बोलना या झूठ का सहारा लेना

जो काम आपने नहीं किया, उसका क्रेडिट न लें. चयनकर्ता अनुभव से सच भांप लेते हैं. जो नहीं आता, उसे सीखने की ललक के साथ विनम्रता से स्वीकारें.

9- बात बीच में काटना 

इंटरव्यूअर का सवाल पूरा होने से पहले बोलना शुरू न करें. एक अच्छा श्रोता होना एक बेहतरीन प्रोफेशनल की पहचान है.

10- अंत में कोई सवाल न पूछना

इंटरव्यू के अंत में कंपनी के ग्रोथ प्लान या रोल की प्रयोरिटी पर एक-दो सवाल जरूर पूछें.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com