BPSC Sports Department Result 2026 : बिहार में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे खेल क्षेत्र से जुड़े अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर है. बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने विज्ञापन संख्या 90/2025 के तहत खेल विभाग में विभिन्न पदों पर नियुक्ति के लिए आयोजित लिखित प्रतियोगिता परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है. इस प्रक्रिया में सफल कुल 75 अभ्यर्थियों को इंटरव्यू के लिए बुलाया गया है.
29 और 30 जनवरी को हुई aथी परीक्षा
खेल विभाग, बिहार के अधीन जिला खेल पदाधिकारी, सहायक निदेशक (खेल), सहायक निदेशक (युवा) और व्याख्याता, एस.एच. एवं शारीरिक शिक्षा महाविद्यालय के पदों पर नियुक्ति के लिए लिखित परीक्षा 29 और 30 जनवरी 2026 को आयोजित की गई थी. परीक्षा में कुल 304 अभ्यर्थी शामिल हुए थे.
कंबाइंड मेरिट लिस्ट के आधार पर चयन
आयोग की ओर से जारी रिजल्ट में लिखित परीक्षा, स्नातक एवं खेल संबंधी प्रोफेशनल कोर्स में प्राप्त अंकों और खेल उपलब्धियों के अंकों को जोड़कर तैयार की गई कंबाइंड मेरिट लिस्ट के आधार पर घोषित किया गया है. इसमें कुल 75 अभ्यर्थियों को इंटरव्यू के लिए बुलाया गया है.
किस वर्ग से कितने अभ्यर्थी सफल?
सफल अभ्यर्थियों में अनारक्षित वर्ग के 37, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) के 6, अनुसूचित जाति के 4, अनुसूचित जनजाति के 3, अत्यंत पिछड़ा वर्ग के 15 और पिछड़ा वर्ग के 10 उम्मीदवार शामिल हैं.

आयोग के अनुसार, पिछड़े वर्गों की महिला, दृष्टि दिव्यांगता तथा स्वतंत्रता सेनानी के नाती-नतिनी/पोता-पोती कोटि में संयुक्त मेधा सूची के तहत कोई अभ्यर्थी उपलब्ध नहीं है.
रोल नंबर के अनुसार देखें रिजल्ट
सफल अभ्यर्थियों की पूरी सूची निम्नलिखित है. उम्मीदवार आयोग द्वारा जारी परिणाम में अपना रोल नंबर चेक कर सकते हैं.
सफल अभ्यर्थियों के रोल नंबर:900001, 900004, 900006, 900007, 900014, 900016, 900021, 900036, 900041, 900049, 900054, 900057, 900063, 900075, 900098, 900105, 900121, 900126, 900133, 900137, 900139, 900142, 900144, 900157, 900159, 900161, 900164, 900171, 900174, 900175, 900176, 900182, 900185, 900187, 900192, 900207, 900212, 900217, 900218, 900221, 900222, 900225, 900241, 900246, 900247, 900256, 900277, 900282, 900285, 900288, 900296, 900297, 900299, 900303, 900305, 900307, 900315, 900316, 900328, 900333, 900335, 900361, 900362, 900363, 900365, 900367, 900368, 900372, 900381, 900395, 900410, 900418, 900429, 900442, 900454.
आयोग ने स्पष्ट किया है कि लिपिकीय या टंकण संबंधी त्रुटियों के कारण परिणाम में संशोधन किया जा सकता है. वहीं, सफल अभ्यर्थियों के इंटरव्यू की सूचना अलग से प्रकाशित की जाएगी.
यह भी पढ़ें- दिल्ली यूनिवर्सिटी के FMS में MBA दाखिले शुरू, कैट स्कोर और इस फॉर्मूले से मिलेगी सीट, जानें आखिरी तारीख
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं