BPSC Recruitment 2023: बिहार में फिर निकलने वाली है बंपर वैकेंसी. इस बार राज्यों में डॉक्टरों के खाली पदों पर भर्तियां की जाएंगी. बिहार लोक सेवा जल्द ही डॉक्टर के 5000 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी करेगा. खबरों की मानें तो बिहार स्वास्थ्य विभाग ने डॉक्टरों की बहाली का यह निर्णय लिया है. इसके तहत राज्य के विभिन्न मेडिकल कॉलेजों में असिस्टेंट प्रोफेसर के 1300 पद और जनरल अस्पताल में डॉक्टर के कुल 3800 पदों को भरा जाएगा. स्वास्थ्य विभाग द्वारा बिहार लोक आयोग को भर्ती के लिए अभियाचना भेज दी गई है. विभाग ने आयोग से चिकित्सक शिक्षकों की बहाली प्रक्रिया को जल्द पूरा करने का अनुरोध किया है.
BPSC असिस्टेंट मुख्य परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, 44 पदों के लिए ऐसे करें आवेदन
अधिकारियों की मानें तो बिहार स्वास्थ्य सेवा के तहत ये भर्तियां की जाएंगी. विभाग के अपर मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने कहा कि चिकित्सकों की कमी से मरीजों के इलाज में परेशानी हो रही है. इसी के चलते बहाली का निर्णय लिया गया है. बिहार स्वास्थ्य सेवा के तहत डॉक्टरों के पदों को भरा जाएगा. विभाग में जनरल डॉक्टर के 6629 पद हैं, जिसमें 6391 पदों पर डॉक्टर कार्यरत हैं. ऐसे में राज्य में जनरल डॉक्टर्स के 238 पदों पर भर्तियां होंगी.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
स्पेशल मेडिकल ऑफिसर के 5093 पद स्वीकृत हैं, जिसमें 1570 पद पर डॉक्टर कार्यरत हैं. वहीं 3523 पद खाली पड़े हैं. इन पदों को भरने के लिए स्पेशल टीम तैयार की जाएगी.
राज्य में डेंटिस्टों की भी भर्ती होनी है. राज्य में कुल 586 पद डेंटल के लिए स्वीकृत हैं, जिनमें 523 पद पर डेंटिस्ट कार्यरत हैं. वहीं 63 खाली पड़े पदों पर भर्तियां होनी हैं. पिछले दिनों राज्य के उपमुख्यमंत्री ने कहा कि था कि राज्य में डेढ़ लाख होने वाली बहाली में डॉक्टर, नर्स के साथ पारा स्टाफ के पद भी हैं.
RITES Recruitment 2023: राइट्स ने निकाली 111 पदों पर भर्तियां, अप्लाई करने की अंतिम तारीख 7 अगस्त
फिलहाल बीपीएससी द्वारा राज्य में शिक्षकों की बंपर बहाली की जा रही है. राज्य में शिक्षकों के 1 लाख 70 हजार से अधिक पदों को भरा जा रहा है. बता दें कि इसके लिए आवेदन प्रक्रिया खत्म हो चुकी है और परीक्षा अगस्त में होने वाली है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं