विज्ञापन

Bihar STET परीक्षा भाई दूज के कारण टली, अब इस दिन होगा एग्जाम, नए एडमिट कार्ड के बिना नहीं मिलेगी एंट्री

बोर्ड ने उम्मीदवारों को सलाह दी है कि एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद उसमें दर्ज सभी जानकारियों की सावधानीपूर्वक जांच करें. यदि नाम, जन्मतिथि, फोटो, परीक्षा केंद्र या अन्य किसी विवरण में कोई त्रुटि दिखाई देती है, तो तुरंत संबंधित अधिकारियों से संपर्क कर उसे परीक्षा तिथि से पहले ठीक करवा लें.

Bihar STET परीक्षा भाई दूज के कारण टली, अब इस दिन होगा एग्जाम, नए एडमिट कार्ड के बिना नहीं मिलेगी एंट्री
परीक्षा तिथि में बदलाव के साथ बोर्ड ने एडमिट कार्ड जारी करने की नई तारीख भी घोषित कर दी है.

Bihar STET 2026 Exam Date: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा (STET) 2026 की परीक्षा टाल दी है. पहले यह परीक्षा 11 नवंबर 2026 को आयोजित होनी थी, लेकिन अब यह 22 नवंबर 2026 को होगी. बोर्ड की ओर से जारी जानकारी के अनुसार, सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा 11 नवंबर को भाई दूज और चित्रगुप्त पूजा के अवसर पर सार्वजनिक अवकाश होने के कारण एग्जाम शेड्यूल में बदलाव किया गया है. ऐसे में लाखों अभ्यर्थियों को अब नई परीक्षा तिथि के अनुसार अपनी तैयारी करनी होगी.

इस दिन नया एडमिट कार्ड भी होगा जारी

परीक्षा तिथि में बदलाव के साथ बोर्ड ने एडमिट कार्ड जारी करने की भी तारीख का एलान कर दिया है. इस परीक्षा में बैठने वाले अभ्यर्थी 12 नवंबर 2026 से ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अपना रिवाइज्ड एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे. बोर्ड ने साफ कर दिया है कि एग्जाम सेंटर पर प्रवेश के लिए केवल नया एडमिट कार्ड ही मान्य होगा. अगर कोई उम्मीदवार पुराना एडमिट कार्ड लेकर परीक्षा केंद्र पहुंचता है, तो उसे एंट्री नहीं दी जाएगीं. इसलिए अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे निर्धारित तिथि पर नया एडमिट कार्ड डाउनलोड कर लें और उसी की प्रिंट कॉपी के साथ परीक्षा देने जाएं.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com