विज्ञापन

बिहार ज्यूडिशियल अकादमी ने 8 पदों पर निकाली भर्ती, तुरंत करें आवेदन

सिस्टेंट रिसर्च स्कॉलर और सीनियर फैकल्टी मेंबर के पदों पर वैकेंसी निकाली गई हैं. कुल 8 पदों पर भर्ती निकाली गई है. इन पदों के लिए जो लोग आवेदन करना चाहते हैं, उनके पास 2 साल का अनुभव होना चाहिए.

बिहार ज्यूडिशियल अकादमी ने 8 पदों पर निकाली भर्ती, तुरंत करें आवेदन
योग्य उम्मीदवारों का चयन शॉर्टलिस्टिंग और इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा.

बिहार जूडिशियल अकेडमी, पटना ने असिस्टेंट रिसर्च स्कॉलर और सीनियर फैकल्टी मेंबर के पदों पर भर्ती निकाली है. बिहार जूडिशियल अकेडमी की और से जारी किए गए नोटिफिकेशन के अनुसार असिस्टेंट रिसर्च स्कॉलर और सीनियर फैकल्टी मेंबर के 4-4 पदों को भरा जाना है. जो भी योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आवेदन करना चाहते हैं, वो समय रहते ही अप्लाई कर दें. नोटिफिकेशन के अनुसार ऑफलाइन माध्यम से ही आवेदन किया जा सकेगा. आवेदन करने की आखिरी तारीख 7 मई है. 

कौन उम्मीदवार कर सकते हैं आवेदन

असिस्टेंट रिसर्च स्कॉलर पद के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से कानून में डॉक्टरेट (पीएचडी) के साथ एनईटी/जेआरएफ या एलएलएम  होना चाहिए. इसके अलावा 2 साल का अनुभव होना चाहिए.

क्या है चयन प्रक्रिया

योग्य उम्मीदवारों का चयन शॉर्टलिस्टिंग और इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा. असिस्टेंट रिसर्च स्कॉलर पद के लिए जिन भी उम्मीदवारों का चयन होगा, उन्हें 27,700 से 44,700 रुपये सैलरी के तौर पर दिए जाएंगे. वहीं सीनियर फैकल्टी मेंबर पद को हर महीने लिए 51,550 से 63,070 रुपये के बीच सैलरी दी जीएगी.

आवेदन करने की प्रक्रिया क्या

  1. इन भर्ती के लिए ऑफलाइन ही आवेदन किया जा सकेगा. आवेदन करने के लिए सबसे पहले उम्मीदवारों को पटना हाईकोर्ट की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा. 
  2. होमपेज पर वैकेंसी से जुड़ी जानकारी मिलेगी और साथ ही एप्लीकेशन फॉर्म का लिंक भी होगा. जिसे डाउनलोड करना होगा. डाउनलोड करके इसका प्रिंट आउट निकाल लें. फिर फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारी सही से भर दें.
  3. साथ ही सभी डॉक्यूमेंट्स को आवेदन पत्र के साथ अटैच कर दें.
  4. अब रजिस्ट्रेशन फॉर्म को एक लिफाफे में डालकर उसे 'निदेशक, बिहार न्यायिक अकादमी, गाइघाट, पटना - 800007' पते पर तय समय सीमा के अंदर डाक कर दें.

ये भी पढ़ें- Upper Division Clerk Job: इस राज्य में अपर डिवीजन क्लर्क के पदों पर निकली है वैकेंसी, कर दें अप्लाई

लेखक के बारे में
img
Ritu Sharma
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bihar Judicial Academy, Bihar Judicial Academy Recruitment, Bihar Judicial Academy Job, Government Job
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com