NLSIU Admission 2027-28 : देश के प्रतिष्ठित संस्थान नेशनल लॉ स्कूल ऑफ इंडिया यूनिवर्सिटी (NLSIU) ने 2027-2028 सेशन के लिए एंट्रेंस प्रोसेस शुरू कर दी है. यूनिवर्सिटी ने नेशनल लॉ स्कूल एडमिशन टेस्ट (NLSAT 2027) के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन विंडो खोल दी है. अब इसके जरिए छात्र अंडरग्रेजुएट (UG), पोस्टग्रेजुएट (PG) और डॉक्टोरल (PhD) प्रोग्राम्स में एडमिशन ले सकते हैं.
अगर आप लॉ कोर्स में एडमिशन लेना चाहते हैं तो इसके आधिकारिक पोर्टल nlsatadmissions.nls.ac.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं. यूनिवर्सिटी ने छात्रों को सलाह दी है कि वे लास्ट डेट का इंतजार करने के बजाय जल्द से जल्द अप्लाई करें. जल्दी रजिस्ट्रेशन करने वाले स्टडेंट्स को सैंपल क्वेश्चन पेपर (Sample Question Papers) और प्रोग्राम से जुड़े स्पेशल वेबिनार के लिए इनवाइट भी किया जाएगा. जिससे उन्हें अपनी तैयारी को मजबूत करने में मदद मिलेगी.
इन डेट्स का रखें ध्यान
आवेदन करने की लास्ट डेट 23 मार्च 2027 तक रात 11:59 बजे तक कर सकते हैं.
वहीं, एंट्रेंस एग्जाम (NLSAT 2027) की डेट 25 अप्रैल 2027 को देशभर के परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी.
नया सेशन (Classes) शुरू होने की तारीख 1 जुलाई 2027
किन कोर्सेज में मिलेगा एडमिशन?
NLSIU ने इस एंट्रेंसए एग्जाम के माध्यम से आप इन कोर्सेस में दाखिला ले सकते हैं-
बीए ऑनर्सयह तीन साल का अंडरग्रेजुएट प्रोग्राम है. खास बात यह है कि इसमें छात्रों को रिसर्च ट्रैक के तहत चौथे साल (Fourth Year) की पढ़ाई करने का भी ऑप्शन मिलता है.
3 ईयर एलएलबी ऑनर्सयह एक पोस्टग्रेजुएट प्रोफेशनल डिग्री प्रोग्राम है. किसी भी स्ट्रीम (Arts, Commerce, Science आदि) से ग्रेजुएशन कर चुके स्टूडेंट इसके लिए आवेदन कर सकते हैं. यह कोर्स पूरा करने के बाद छात्र लॉ प्रैक्टिस (Law Practice) करने के योग्य हो जाते हैं.
मास्टर्स इन पब्लिक पॉलिसीयह दो साल का इंटरडिसिप्लिनरी कोर्स है, जो पॉलिसी (Policy), सोशल साइंस (Social Sciences) और लॉ के आपसी संबंधों पर केंद्रित है. इसका कोर्स का उद्देश्य ऐसे यंग प्रोफेशनल्स तैयार करना है, जो समावेशी और ससटेनेबल डेवलपमेंट (Sustainable Development) के लिए बेहतरीन पॉलिसी बना सकें.
पीएचडी प्रोग्रामयूनिवर्सिटी दो क्षेत्रों में पीएचडी कराती है- PhD (Law) और PhD (Social Sciences, Humanities and Public Policy). इस प्रोग्राम के दौरान कैंडिडेट्स (Candidates) को अपने सब्जेक्ट्स से जुड़े फिल्ड में NLSIU में पढ़ाने या चल रहे रिसर्च प्रोजेक्ट्स में हिस्सा लेने का भी शानदार मौका दिया जाता है, जिससे उन्हें बेहतरीन अनुभव और फीडबैक मिलता है.
यह भी पढ़ें- होली पर चार दिन तक बंद रहेंगे स्कूल, यूपी में 2027 की छुट्टियों की पूरी लिस्ट हुई जारीNDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं