Bank of Baroda Eligibility Criteria: बैंक ऑफ बड़ौदा (BOB) ने आईटी विभाग में डिप्टी सीटीओ, हेड एआई और डिप्टी हेड के वरिष्ठ पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है. इन पदों के लिए 28 अक्टूबर से 17 नवंबर तक ऑनलाइन आवेदन किए जा सकते हैं. जानिए योग्यता, आयु सीमा और सिलेक्शन प्रोसेस.
वैकेंसी डिटेल्सबीओबी की ओर से जारी रिक्तियों में सीनियर वाइस प्रेसिडेंट (एसवीपी) डिप्टी चीफ टेक्नोलॉजी ऑफिसर (डिप्टी सीटीओ) का 1; वाइस प्रेसिडेंट (वीपी): हेड एआई का 1; डिप्टी वाइस प्रेसिडेंट (डीवीपी): डिप्टी हेड क्लाउड सीओई (सेंटर ऑफ एक्सीलेंस) का 1; और डिप्टी वाइस प्रेसिडेंट (डीवीपी): डिप्टी हेड प्लेटफॉर्म इंजीनियरिंग का 1 पद शामिल है.
लास्ट डेट क्या है?इन सभी पदों के लिए ऑनलाइन माध्यम से आवेदन प्रक्रिया 28 अक्टूबर से शुरू हो गई है और अप्लाई करने की लास्ट डेट 17 नवंबर तक तय की गई है. एप्लीकेशन फॉर्म भरने के इच्छुक उम्मीदवार बीओबी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर तय लास्ट डेट तक या उससे पहले अपनी रजिस्ट्रेशन प्रोसेस पूरी कर सकते हैं.
आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से एसवीपी डिप्टी चीफ टेक्नोलॉजी ऑफिसर (डिप्टी सीटीओ) के लिए इंजीनियरिंग ग्रेजुएट, एमसीए या इसके समकक्ष योग्यता; वीपी: हेड एआई के लिए कंप्यूटर साइंस/इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी/किसी संबंधित क्षेत्र में बीई या बीटेक या एमसीए;
डीवीपी: डिप्टी हेड क्लाउड सीओई (सेंटर ऑफ एक्सीलेंस) के लिए कंप्यूटर साइंस, इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, इलेक्ट्रॉनिक्स एंड टेलीकम्युनिकेशन या इलेक्ट्रिकल एंड इलेक्ट्रॉनिक्स में बीई/बीटेक या एमसीए; और डीवीपी: डिप्टी हेड प्लेटफॉर्म इंजीनियरिंग के लिए कंप्यूटर साइंस, इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, इलेक्ट्रॉनिक्स एंड टेलीकम्युनिकेशन या इलेक्ट्रिकल एंड इलेक्ट्रॉनिक्स में बीई/बीटेक या एमसीए की योग्यता होनी चाहिए. इसके अतिरिक्त, कैंडिडेट्स के पास प्रासंगिक क्षेत्र में पदों के अनुसार निर्धारित 10 से 15 वर्षों का अनुभव होना भी जरूरी है.
योग्यता क्या चाहिए
आवेदकों की न्यूनतम आयु डीवीपी: डिप्टी हेड क्लाउड सीओई (सेंटर ऑफ एक्सीलेंस) और डीवीपी डिप्टी हेड प्लेटफॉर्म इंजीनियरिंग के लिए 35 साल और अधिकतम आयु 45 साल. वीपी हेड एआई के लिए न्यूनतम आयु 38 साल और अधिकतम आयु 48 साल एवं एसवीपी: डिप्टी चीफ टेक्नोलॉजी ऑफिसर (डिप्टी सीटीओ) के लिए अधिकतम आयु 50 साल निश्चित की गई है. सभी पदों के लिए आयु की गणना 1 अक्टूबर 2026 के आधार पर की जाएगी. वहीं, रिजर्व कैटेगरी से आने वाले अभ्यर्थियों को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी.
कैसे होगा सिलेक्शन
योग्य अभ्यर्थियों का चयन आवेदनों की जांच, साइकोमेट्रिक या अन्य टेस्ट, साक्षात्कार और वेतन पर बातचीत के आधार पर किया जाएगा, जिसके बाद चयनित कैंडिडेट्स की सैलरी बीओबी के वेतनमान नियमों के अनुसार होगी.
चक्रवात 'अर्नब' का तांडव, ओडिशा, झारखंड और आंध्र प्रदेश में स्कूल-कॉलेज बंद, भारी बारिश का अलर्ट
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं