Student Agitation in Iindia: किसी भी कॉलेज या यूनिवर्सिटी में शुरू हुआ छात्र आंदोलन व विरोध प्रदर्शन सिर्फ कैंपस तक सीमित नहीं रह जाता. कई बार स्टूडेंट्स की सेफ्टी, प्रशासनिक व्यवस्था, आवागमन पढ़ाई और परीक्षाओं पर पड़ता है. हाल के सालों में देश की कई यूनिवर्सिटियों में ऐसा देखने को मिला है, जहां विरोध प्रदर्शन और आंदोलन के कारण परीक्षाएं टालनी पड़ीं, छात्रों ने बहिष्कार की घोषणा की या यूनिवर्सिटीज को नया शेड्यूल जारी करना पड़ा. इस आर्टिकल में हम आपको उन्हीं घटनाओं के बारे में बताएंगे जिसने एग्जाम और पढ़ाई को बड़े स्तर प्रभावित किया.
लवली यूनिवर्सिटीशुरूआत करते हैं ताजे मामले से. पंजाब की लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (Lovely Professional University (LPU) में एक स्टूडेंट को लेकर सोशल मीडिया पर सामने आए अपुष्ट दावों के बाद कैंपस में बड़े पैमाने पर विरोध-प्रदर्शन शुरू हो गया. हालांकि पुलिस और विश्वविद्यालय प्रशासन ने इन दावों का खंडन किया, लेकिन स्थिति लगातार तनावपूर्ण होती गई. नतीजतन प्रदर्शन के दौरान संपत्ति को नुकसान पहुंचाने, आगजनी और दिल्ली-अमृतसर राष्ट्रीय राजमार्ग को जाम करने जैसी घटनाएं सामने आईं.
स्थिति को देखते हुए विश्वविद्यालय ने 28 सितंबर 2026 से रेग्यूलर क्लासेस 10 दिनों के लिए स्थगित कर दीं. साथ ही मिड-टर्म परीक्षाएं भी अगले आदेश तक टाल दी गईं. कैंपस में सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए 2,000 से अधिक पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई.
चितकारा यूनिवर्सिटीLPU से एक दिन पहले पंजाब की चितकारा यूनिवर्सिटी (Chitkara University) भी ऐसे ही विवाद का सामना कर चुकी थी. सोशल मीडिया और मैसेजिंग ग्रुप्स में दो छात्राओं के लापता होने या मौत होने से जुड़े अपुष्ट दावे तेजी से फैल गए. इसके बाद सैकड़ों छात्र जवाब मांगने के लिए एकत्र हो गए. मामला बढ़ते-बढ़ते पुलिस और छात्रों के बीच टकराव तक पहुंच गया. बाद में पुलिस, मेडिकल अधिकारियों और विश्वविद्यालय ने स्पष्ट किया कि मौत की खबरें गलत थीं.
आईआईटी बॉम्बेइस बीच IIT Bombay में एक अलग घटना के बाद पढ़ाई प्रभावित हुईं. दूसरे साल के छात्र साहिल वाकोडे की मौत के बाद छात्रों ने संस्थान की जवाबदेही और छात्र कल्याण से जुड़े मुद्दों पर प्रदर्शन किया. इसके बाद 26 और 27 सितंबर 2026 को होने वाली मिड-सेमेस्टर परीक्षाओं को 10 और 11 अक्टूबर तक स्थगित कर दिया गया.
12वीं के बाद जल्दी चाहिए अच्छी नौकरी? ये 4 कोर्स दिला सकते हैं 50 हजार रुपये या उससे ज्यादा की कमाईNDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं