Assam Rifles Recruitment 2026: अगर आप सरकारी नौकरी की तलाश में हैं और सेना से जुड़े विभाग में काम करने का सपना देखते हैं, तो आपके लिए बड़ी खबर है. असम राइफल्स ने कम्पैशनेट ग्राउंड अपॉइंटमेंट स्कीम 2026 (Compassionate Ground Appointment Scheme) 2026 के तहत 117 पदों पर भर्ती निकाली है. खास बात ये है कि इन पदों के लिए फॉर्म भरने की प्रक्रिया ऑफलाइन रखी गई है और आज यानी 11 मई 2026 आवेदन जमा करने की आखिरी तारीख है. ऐसे में जिन उम्मीदवारों ने अब तक फॉर्म नहीं भेजा है, उनके पास बहुत कम समय बचा है. भर्ती की खबर सामने आने के बाद युवाओं के बीच काफी चर्चा हो रही है.
किन लोगों के लिए है भर्ती
ये भर्ती असम राइफल्स के उन परिवारों के लिए निकाली गई है, जिनके परिवार के सदस्य ड्यूटी के दौरान शहीद हो गए, सेवा के दौरान निधन हुआ, मेडिकल कारणों से सेवा छोड़नी पड़ी या फिर ड्यूटी के दौरान लापता हो गए. हर पात्र परिवार से केवल एक सदस्य आवेदन कर सकता है.
किन पदों पर होगी भर्तीइस भर्ती अभियान के तहत कुल 117 पद भरे जाएंगे. इनमें सबसे ज्यादा 95 पद राइफलमैन और राइफलवुमन जनरल ड्यूटी के हैं. इसके अलावा वारंट ऑफिसर साइफर, हवलदार क्लर्क और कई तकनीकी ट्रेड्स के पद भी शामिल हैं.
भर्ती में इलेक्ट्रिकल फिटर सिग्नल, लाइनमैन फील्ड, आर्मरर, रिकवरी व्हीकल मैकेनिक, इलेक्ट्रिशियन मैकेनिक व्हीकल, मेटलस्मिथ, मेसन, स्टोर कीपर टेक्निकल और इंजीनियर इक्विपमेंट मैकेनिक जैसे पद भी शामिल किए गए हैं.
योग्यता और उम्र सीमाउम्मीदवार का कम से कम 10वीं पास होना जरूरी है. तकनीकी पदों के लिए आईटीआई, डिप्लोमा या संबंधित ट्रेड सर्टिफिकेट मांगा गया है. उम्र सीमा पद के हिसाब से 18 से 23 या 25 साल तक तय की गई है. उम्र की गणना 1 जनवरी 2026 के आधार पर होगी. नियमों के अनुसार आयु में छूट भी दी जाएगी.
आवेदन के साथ क्या भेजना होगाउम्मीदवारों को आवेदन फॉर्म के साथ शैक्षणिक प्रमाण पत्र, डोमिसाइल सर्टिफिकेट, जाति प्रमाण पत्र, ट्रेड सर्टिफिकेट और फोटो पहचान पत्र की सेल्फ अटेस्टेड कॉपी भेजनी होगी. पहचान पत्र के तौर पर आधार कार्ड, पैन कार्ड, वोटर आईडी या ड्राइविंग लाइसेंस मान्य होंगे.
कहां भेजना है फॉर्मआवेदन लिफाफे पर 'कम्पैशनेट ग्राउंड अपॉइंटमेंट के लिए आवेदन' लिखना जरूरी है. पूरा आवेदन डायरेक्टरेट जनरल असम राइफल्स, रिक्रूटमेंट ब्रांच, लाइटकोर, शिलॉन्ग, मेघालय- 793010 पर भेजना होगा.
यह भी पढे़ें- पश्चिम बंगाल में आएगी नौकरियों की बहार, सुवेंदु अधिकारी ने सीएम बनते ही लिया बड़ा फैसला
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं