विज्ञापन
This Article is From Aug 19, 2017

एयर इंडिया में करना चाहते हैं नौकरी तो यहां करें आवेदन

एयर इंडिया ने रिक्त पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं. इच्छुक उम्मीदवार 7 सितंबर तक आवेदन कर सकते हैं. इस भर्ती के जरिए चयनित उम्मीदवारों को फ्लाइट ऑपरेशंस ऑपरेटर के पद पर नियुक्ति दी जाएगी.

Also Read in
एयर इंडिया में करना चाहते हैं नौकरी तो यहां करें आवेदन
एयर इंडिया लिमिटेड (Air India Limited) में नौकरी करने के इच्छुक लोगों के लिए एक सुनहरा मौका सामने आया है. एयर इंडिया ने रिक्त पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं. इच्छुक उम्मीदवार 7 सितंबर तक आवेदन कर सकते हैं. इस भर्ती के जरिए चयनित उम्मीदवारों को फ्लाइट ऑपरेशंस ऑपरेटर के पद पर नियुक्ति दी जाएगी.

पद का विवरण:
एयर इंडिया लिमिटेड (Air India Limited) ने फ्लाइट ऑपरेशंस ऑपरेटर के 6 रिक्त पदों पर आवेदन आमंत्रित किए हैं. इस भर्ती के जरिए बेंगलुरु, हैदराबाद और चेन्नई में 2-2 चयनित उम्मीदवारों को नियुक्त किया जाएगा.

शैक्षणिक योग्यता: 
इस भर्ती के लिए उम्मीदवारों के पास आवश्यक शैक्षणिक योग्यता भी होनी चाहिए. उम्मीदवार के पास इस पद के लिए मान्यता प्राप्त संस्थान से ग्रेजुएशन की डिग्री होना जरूरी है. इसके साथ ही 12वी में मैथ्स और फिजिक्स विषय अनिवार्य है.
 
आयु सीमा:
इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले सामान्य वर्ग के उम्मीदवार की उम्र 1 सितंबर, 2017 तक अधिकतम 30 साल होनी चाहिए. इसके अलावा अन्य वर्ग के लिए 1 सितंबर, 2017 तक अधिकतम उम्र 35 साल होनी चाहिए.

चयन प्रक्रिया:
इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों का 7 सितंबर, 2017 (सुबह 9 से 11 बजे के बीच) को साक्षात्कार होगा.

ऐसे करें आवेदन: 
इस भर्ती के लिए आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवारों को एयर इंडिया लिमिटेड की आधिकारिक वेबसाइट से आवेदन पत्र के प्रारूप को डाउनलोड करके उसे भरना होगा. इसके बाद सभी शैक्षणिक प्रमाणपत्रों को सेल्फ अटेस्टेड कर साक्षात्कार स्थान (एअर इंडिया कम्युनिटी हॉल, एअर इंडिया स्टाफ हाउसिंग कॉलोनी, मीनम्बक्कम् चेन्नई- 600027) पर जाना होगा.

आवेदन शुल्क:
इस भर्ती के लिए आवेदन करने के लिए आवेदन शुल्क भी निर्धारित किया गया है. इसमें एससी, एसटी और पूर्व कर्मचारी वर्ग निशुल्क आवेदन कर सकते हैं तो वहीं अन्य वर्ग को 1000 रुपये आवेदन के रूप में चुकाने होंगे.

भर्ती से जुड़ी ज्यादा जानकारी के लिए यहां क्लिक करें.
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Air India, Air India Recruitment, Recruitment, Vacancy, Job, Flight Operations
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com