AIIMS Vacancy Apply Online : एम्स, मंगलगिरि, आंध्र प्रदेश ने अपने विभिन्न विभागों में सीनियर रेजिडेंट/सीनियर डेमोंस्ट्रेटर के कुल 28 पदों पर आवेदन आमंत्रित किया है. तो चलिए जानते हैं किस पद पर कितनी वैकेंसी है, कौन कर सकता है आवेदन, कितनी लगेगी फीस और कैसे कर सकते हैं आवेदन.
वैकेंसी डिटेल्स
एम्स-मंगलगिरि की ओर से अपने जिन विभागों में 28 सीनियर रेजिडेंट/सीनियर डेमोंस्ट्रेटर पदों पर भर्ती की घोषणा की गई है, उनमें एनेस्थिसियोलॉजी में 5, एनाटॉमी में 1, कम्युनिटी और फैमिली मेडिसिन में 1, डेंटिस्ट्री में 2, ईएनटी में 1, फोरेंसिक मेडिसिन और टॉक्सिकोलॉजी में 1, जनरल मेडिसिन में 2, जनरल सर्जरी में 1, हॉस्पिटल एडमिनिस्ट्रेशन में 1, माइक्रोबायोलॉजी में 2, नेफ्रोलॉजी में 1, न्यूक्लियर मेडिसिन में 1, पीडियाट्रिक्स में 1, पैथोलॉजी में 1, फार्माकोलॉजी में 1, फिजियोलॉजी में 1, साइकियाट्री में 1, रेडिएशन ऑन्कोलॉजी में 1, रूमेटोलॉजी में 1 और ट्रॉमा व इमरजेंसी में 2 पद शामिल हैं.
कब तक कर सकते हैं आवेदन
सीनियर रेजिडेंट/सीनियर डेमोंस्ट्रेटर के इन सभी पदों के लिए ऑनलाइन (गूगल फॉर्म) के माध्यम से आवेदन प्रोसेस 29 अक्टूबर से जारी है और अप्लाई करने की लास्ट डेट 21 नवंबर तक तय की गई है.
कैसे करें आवेदन
ऐसे में जो योग्य और इच्छुक उम्मीदवार इन पदों पर नियुक्त होने के लिए एप्लीकेशन फॉर्म भरना चाहते हैं, उन्हें एम्स-मंगलगिरि की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर संबंधित रिक्तियों के लिए जारी नोटिफिकेशन में दिए गए आवेदन लिंक के माध्यम से तय लास्ट डेट तक या उससे पहले अपनी रजिस्ट्रेशन प्रोसेस पूरी करने की सलाह दी जाती है.
कौन कर सकता है आवेदन
आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से संबंधित स्पेशलिटी एमडी/डीएनबी, एमएससी/एमबायोटेक, एमसीएच/डीएनबी, डीएम/डीआरएनबी, पीएचडी, आदि होनी चाहिए.
आवेदकों की अधिकतम आयु 45 साल तय की गई है, जिसकी गणना आवेदन पत्र जमा करने की लास्ट डेट यानी 21 नवंबर 2026 के आधार पर की जाएगी. वहीं, रिजर्वड कैटेगरी से आने वाले अभ्यर्थियों को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी.
कितनी लगेगी आवेदन फीस
आवेदन पत्र भरते समय उम्मीदवारों को अपने वर्ग अनुसार निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करना होगा, जो सामान्य/ईडब्ल्यूएस/ओबीसी के लिए 1,500 रुपए और अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति के लिए 1,000 रुपए तय किया गया है. वहीं, दिव्यांग व्यक्ति को रजिस्ट्रेशन फीस में छूट दी गई है.
योग्य अभ्यर्थियों का चयन आवेदनों की स्क्रीनिंग इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा, जिसके बाद नॉन-मेडिकल उम्मीदवारों की सैलरी 56,100 रुपए (एमएससी के साथ पीएचडी) और मेडिकल उम्मीदवारों की 67,700 रुपए प्रति माह होगी. इसके अतिरिक्त, उम्मीदवारों को अन्य लाभ और भत्ते भी दिए जाएंगे.
यह भी पढ़ें- NTA Observer Recruitment 2026: NEET, JEE, CUET जैसी परीक्षाओं में ऑब्जर्वर बनने का मौका, 6 दिसंबर तक करें आवेदन
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं