विज्ञापन

NTA Observer Recruitment 2026: NEET, JEE, CUET जैसी परीक्षाओं में ऑब्जर्वर बनने का मौका, 6 दिसंबर तक करें आवेदन

सरकारी संस्थानों के सेवारत या सेवानिवृत्त शिक्षक, सरकारी अधिकारी और सशस्त्र बलों के योग्य सेवानिवृत्त कर्मी 6 दिसंबर 2026 तक आवेदन कर सकते हैं.

NTA Observer Recruitment 2026: NEET, JEE, CUET जैसी परीक्षाओं में ऑब्जर्वर बनने का मौका, 6 दिसंबर तक करें आवेदन
ऑब्जर्वर पैनल में शामिल होने के इच्छुक उम्मीदवार NTA के आधिकारिक पोर्टल पर जाकर आवेदन कर सकते हैं.

NTA Observer Recruitment 2026: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने देश की प्रमुख प्रवेश और पात्रता परीक्षाओं जैसे NEET, JEE, CUET और UGC-NET के संचालन की निगरानी के लिए ऑब्जर्वर (Observer) पैनल में के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं. यह अवसर उन लोगों के लिए खास है जो शिक्षा, प्रशासन या सुरक्षा सेवाओं से जुड़े रहे हैं और परीक्षा प्रक्रिया की निगरानी में योगदान देना चाहते हैं. इच्छुक उम्मीदवार 6 दिसंबर 2026 तक आवेदन कर सकते हैं. तो चलिए जानते हैं कौन कर सकता है आवेदन, आवेदन की शर्तें और कैसे करें आवेदन.

कौन कर सकता है आवेदन?

NTA की ओर से जारी नोटिफिकेशन के अनुसार निम्न श्रेणी के लोग आवेदन करने के पात्र हैं:

इस पद के लिए सरकारी संस्थानों में वर्किंग टीचर और प्रोफेसर.
वहीं, जो रिटायर्ड टीचर और प्रोफेसर भी इस पद के लिए अप्लाई कर सकते हैं.
सेंटर या स्टेट गर्वनमेंट के ऐसे रिटायर्ड अधिकारी जिन्होंने Pay Level-8 या उससे ऊपर के पद पर कार्य किया हो.
सशस्त्र बलों या केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (CAPF) से रिटायर्ड एंप्लॉय, जिन्होंने सूबेदार मेजर या उसके समकक्ष अथवा उससे उच्च पद पर सेवा दी हो, वो भी इसके लिए आवेदन कर सकते हैं.

आवेदन के लिए जरूरी शर्तें

इस पद के लिए अप्लाई करने वाले उम्मीदवार फिजिकिली फिट होने चाहिए, ताकि ऑब्जर्वर की जिम्मेदारियों का अच्छे से निभा सकें. उन्हें जरूरत पड़ने पर एग्जाम सेंटर्स या अन्य स्थानों की यात्रा करने के लिए तैयार रहना होगा. इसके अलावा, किसी भी आवेदक के खिलाफ कोई अनुशासनात्मक या विजिलेंस संबंधी मामला लंबित नहीं होना चाहिए.

इस तरह भरें फॉर्म

ऑब्जर्वर पैनल में शामिल होने के इच्छुक उम्मीदवार NTA के ऑफिशियल पोर्टल पर जाकर आवेदन कर सकते हैं. बता दें कि नोटिफिकेशन में दिए गए QR कोड को स्कैन करने के बाद आवेदन फॉर्म खुलेगा. फॉर्म खुलने के बाद कैंडिडेट्स को उसमें अपनी पर्सनल, एकेडेमिक और प्रोफेशनल डिटेल्स जानकारी भरनी होगी. सभी डिटेल्स की अच्छी से जांच कर लीजिए इसके बाद आवेदन जमा किया जा सकता है.

डायरेक्ट लिंक

आवेदन करने की लास्ट डेट 6 दिसंबर 2026 है. ऐसे में उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि आवेदन से पहले नोटिफिकेशन में दिए गए सभी निर्देशों को ध्यान से पढ़ लीजिए.

यह भी पढ़ें- UP Board 10th 12th Date Sheet 2027:5 फरवरी को हिंदी के पेपर से शुरू होगा यूपी बोर्ड एग्जाम, देखें पूरा शेड्यूल

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com