AAI recruitment 2022: भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (एएआई) ने कनिष्ठ सहायक और वरिष्ठ सहायक के विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है. योग्य उम्मीदवार रिक्तियों के लिए www.aai.aero पर जाकर ऑनलाइन मोड में आवेदन कर सकते हैं. एप्लीकेशन फॉर्म जमा करने की अंतिम तारीख 14 नवंबर, 2022 तक उम्मीदवारों के आवेदन स्वीकार किए जाएंगे. अंतिम समय में फॉर्म भरने में होने वाली परेशानियों से बचने के लिए उम्मीदवारों को जल्द से जल्द आवेदन करने की सलाह दी जाती है.
भर्ती अभियान का उद्देश्य कुल 55 रिक्तियों को भरने का रखा गया है, जिनमें से 6 रिक्तियां वरिष्ठ सहायक (राजभाषा) के पद के लिए, 7 कनिष्ठ सहायक (मानव संसाधन) के लिए, 4 वरिष्ठ सहायक (संचालन) के लिए, 3 वरिष्ठ सहायक के लिए हैं. (इलेक्ट्रॉनिक्स), 12 वरिष्ठ सहायक (वित्त) के लिए, और 23 कनिष्ठ सहायक (अग्निशमन सेवा) के लिए है.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
कौन भर सकेगा फॉर्म
आयु सीमा: आवेदकों की उम्र 30 सितंबर, 2022 तक 18 से 30 वर्ष होनी चाहिए.
क्वालिफिकेशन, पात्रता और अन्य महत्वपूर्ण जानकारी के लिए उम्मीदवारों को ऑफिशियल नोटिफिकेशन ध्यान से पढ़ने की सलाह दी जाती है.
AAI recruitment 2022: नोटिफिकेशन पढ़ें
देना होगा आवेदन शुल्क
सामान्य / ओबीसी / ईडब्ल्यूएस श्रेणी से संबंधित उम्मीदवारों को 1000 रुपये का शुल्क भुगतान करना होगा. एएआई में अप्रेंटिसशिप ट्रेनिंग पूरा करने वाली महिला / अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति / पीडब्ल्यूडी / भूतपूर्व सैनिक / अपरेंटिस के उम्मीदवारों को किसी तरह के आवेदन शुल्क का भुगतान करने की आवश्यकता नहीं है.
AAI recruitment 2022: रिक्तियों के लिए आवेदन कैसे करें
- आधिकारिक वेबसाइट www.aai.aero पर जाएं
- होमपेज पर, “करियर” टैब पर क्लिक करें
- अब पंजीकरण लिंक पर क्लिक करें.
- रजिस्टर करें और आवेदन करने के लिए लॉगिन करें
- विवरण भरें, शुल्क का भुगतान करें और फॉर्म जमा करें
- भविष्य में उपयोग के लिए एक प्रिंटआउट लेकर सुरक्षित रख लें.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं