विज्ञापन
This Article is From Aug 15, 2018

झंडारोहण के दौरान भाजपा अध्यक्ष अमित शाह से गिरा तिरंगा, कांग्रेस ने कसा तंज, देखें- VIDEO

भाजपा अध्यक्ष अमित शाह द्वारा ध्वजारोहण करने के दौरान झंडे के नीचे गिरने का एक वीडियो सामने आया है. 

झंडारोहण के दौरान भाजपा अध्यक्ष अमित शाह से गिरा तिरंगा, कांग्रेस ने कसा तंज, देखें- VIDEO
Independence Day: अध्यक्ष अमित शाह द्वारा ध्वजारोहण करने के दौरान झंडे के नीचे गिरने का एक वीडियो सामने आया है. 
नई दिल्ली: भाजपा अध्यक्ष अमित शाह द्वारा ध्वजारोहण करने के दौरान झंडे के नीचे गिरने का एक वीडियो शेयर करते हुए कांग्रेस ने आज कटाक्ष किया कि जो देश का झंडा नहीं संभाल सकते, वो देश क्या संभालेंगे. पार्टी ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया जिसमें दिख रहा है कि शाह जब ध्वजारोहण के लिए रस्सी खींच रहे तो झंडा नीचे गिर गया. कांग्रेस ने वीडियो शेयर करते हुए कहा, ‘‘जो देश का झंडा नहीं संभाल सकते, वो देश क्या संभालेंगे?’’ पार्टी ने आरोप लगाया, ‘‘50 साल से ज्यादा समय तक देश के तिरंगे का तिरस्कार करने वालों ने अगर ये नहीं किया होता तो शायद आज तिरंगे का ऐसा अपमान न होता. दूसरों को देशभक्ति का सर्टिफिकेट देने वालों को राष्ट्रगान का तौर-तरीका तक पता नहीं.’’
दूसरी तरफ, इस घटना पर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी तंज कसा. उन्होंने अपने ट्विटर अकाउंट पर वीडियो को शेयर करते हुए लिखा, 'प्रकृति का खेल भी अजब है. कोई कितना भी शक्तिशाली क्यों ना हो जाए, प्रकृति के सामने सब छोटे हैं. बताइए, तिरंगे ने अमित शाह के हाथों लहराने से मना कर दिया.  इस तिरंगे के ज़रिए भारत माता कुछ कह रही है - कि वो दुःखी है'. दूसरी तरफ, सोशल मीडिया पर तमाम लोग इस वीडियो को शेयर कर चुटकी लेते दिखे.  (इनपुट- भाषा)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Independence Day 2018, India Independence Day 2018, 15 August, Amit Shah, Indian Flag
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com