विज्ञापन
This Article is From Dec 12, 2011

सैनिक 'रोबोट' विकसित कर रहा है डीआरडीओ

डीआरडीओ ने मानवरहित लड़ाई प्रणाली के साथ भविष्यवादी होते हुए कहा कि वह ऐसे रोबोट बना रहा है जो सैनिक की तरह काम करेंगे।
चेन्नई: रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) ने मानवरहित लड़ाई प्रणाली के साथ भविष्यवादी होते हुए रविवार को कहा कि वह ऐसे रोबोट बना रहा है जो सैनिक की तरह काम करेंगे। डीआरडीओ के महानिदेशक एवं रक्षा मंत्री के वैज्ञानिक सलाहकार विजय कुमार सारस्वत ने कहा, हम ऐसे रोबोट विकसित करने की प्रक्रिया में हैं जो सैनिक की तरह काम करेंगे। इस प्रक्रिया के लिए जरूरी सामग्री और कृतिम ज्ञान पर काम जारी है। इससे पहले सारस्वत ने भारत अर्थ मूवर्स लिमिटेड.कंबाइंड वेहिकल्स रिसर्च एंड डेवेलप्मेंट इस्टेब्लिशमेंट टेक्नोलॉजी सेंटर, भारत के मुख्य युद्धक टैंक अजरुन बनाने वाले डीआरडीओ प्रयोगशाला सस्पेंशन टेस्ट फैसिलिटी एंड काम्बैट वेट्रोनिक्स टेक्नोलॉजी सेंटर फार सीवीआरडीई का उद्घाटन किया।
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
रोबोट, भारत, सैनिक, डीआडीओ, Robot, Military, DRDO
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com