विज्ञापन
This Article is From Dec 27, 2011

'लोकपाल बिल पारित होने को लेकर आश्वस्त है सरकार'

लोकपाल विधेयक के बारे में प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने कहा कि वह संसद में इसके पारित होने को लेकर आश्वस्त हैं।
नई दिल्ली: लोकपाल विधेयक के भविष्य के बारे में प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने मंगलवार को कहा कि वह संसद में इसके पारित होने को लेकर आश्वस्त हैं। लोकसभा में लोकपाल पर चर्चा की शुरूआत से पहले उन्होंने सवालों के जवाब में कहा, अगर हम आश्वस्त नहीं होते तो हम इसे पेश नहीं करते। मुख्य विपक्षी दल भाजपा और वाम दलों द्वारा इस विधेयक को कमजोर बताए जाने और इसके कुछ प्रावधानों को संविधान सम्मत नहीं बताए जाने को लेकर आशंका जताई जा रही है कि सरकार के लिए इसे पारित करा पाना कठिन होगा। विपक्ष की नेता सुषमा स्वराज ने विधेयक को संघीय ढांचे की भावना के खिलाफ बताने के साथ कहा कि इसमें धर्म आधारित आरक्षण का प्रावधान संविधान के खिलाफ है। उन्होंने कहा कि विपक्ष देखने के बाद भी मख्खी नहीं निगलेगा।
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
प्रधानमंत्री, लोकपाल बिल, संसद, PM, Lokpal Bill
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com