प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शिक्षक दिवस के मौके पर आज देशभर के स्कूली बच्चों को संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री का संबोधन दोपहर 3 बजे से शाम 4:45 बजे तक होगा। इसके लिए सभी स्कूलों को इंतजाम करने के लिए कहा गया है।
शिक्षक दिवस पर स्कूली छात्रों और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच के संवाद को ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचाने के मकसद से दूरदर्शन, प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) और मानव संसाधन विकास मंत्रालय के वेब चैनलों के जरिये इस कार्यक्रम का सीधा प्रसारण (लाइव स्ट्रीमिंग) किया जाएगा। प्रधानमंत्री और छात्रों के बीच का संवाद दोपहर 3 बजे शुरू होकर शाम 4 बजकर 45 मिनट तक चलेगा।
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
मोदी स्थानीय मानेकशॉ ऑडिटोरियम से छात्रों को संबोधित करेंगे, जिसका सीधा प्रसारण दूरदर्शन के सभी चैनलों और रेडियो द्वारा किया जाएगा। प्रधानमंत्री वीडियो-कॉन्फ्रेंस सुविधा के जरिये देश भर के कुछ छात्रों के सवालों के जवाब भी देंगे। ज्यादा से ज्यादा लोगों तक बात पहुंचाने के मकसद से वेब पर भी सीधा प्रसारण किया जाएगा।
इससे पहले, कल प्रधानमंत्री मोदी ने राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित होने जा रहे शिक्षकों को संबोधित करते हुए कहा कि अध्यापन कोई पेशा नहीं, बल्कि जीवन धर्म है। उन्होंने कहा कि एक शिक्षक कभी रिटायर नहीं होता और वह हमेशा आने वाले पीढ़ी को शिक्षित करता रहता है। उन्होंने कहा कि अगर किसी समाज को आगे बढ़ना है, तो उसके शिक्षक को समाज के बाकी लोगों से हमेशा दो कदम आगे रहना होगा।
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं