विज्ञापन
This Article is From Sep 12, 2015

पीएम मोदी लोकतंत्र की बात तो करते हैं, लेकिन किसान-मजदूरों को भूल जाते हैं : राहुल गांधी

पीएम मोदी लोकतंत्र की बात तो करते हैं, लेकिन किसान-मजदूरों को भूल जाते हैं : राहुल गांधी
राहुल गांधी (फाइल फोटो)
नई दिल्ली: कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने शनिवार को कांग्रेस द्वारा भूमि विधेयक आंदोलन को लेकर प्रस्तावित ‘‘विजय रैली’’ से पहले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर कटाक्ष करते हुए कहा कि वह लोकतंत्र की बात करते हैं, लेकिन किसानों और मजदूरों को भूल जाते हैं जो कि इसकी बुनियाद हैं। कांग्रेस 20 सितम्बर को रामलीला मैदान में किसान मजदूर सम्मान रैली आयोजित कर रही है।

राहुल गांधी ने यहां दस जनपथ पर उत्तर भारत के किसानों के एक समूह से मुलाकात करते हुए कहा, ‘‘पीएम मोदी लोकतंत्र के बारे में बात करते हैं, लेकिन वह हमारे किसानों और मजदूरों के बारे में बात नहीं करते, जो इस लोकतंत्र को चलाते हैं। वह उन्हें भूल जाते हैं।’’

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी भी इस मुलाकात के दौरान मौजूद थीं। युवा कांग्रेस ने इस कार्यक्रम का आयोजन विपक्षी दलों खासकर कांग्रेस के भारी विरोध को देखते हुए भूमि अधिग्रहण अध्यादेश को फिर से जारी नहीं करने के सरकार के फैसले को किसानों की जीत बताते हुए किया था।

राहुल गांधी ने कहा, 'यह कांग्रेस की जीत है, लेकिन यह किसानों की भी जीत है।'

युवा कांग्रेस के अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा बरार ने कहा कि दिल्ली, राजस्थान, पंजाब, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश से करीब चार सौ किसानों ने यहां कांग्रेस अध्यक्ष और उपाध्यक्ष से मुलाकात करके इस मुद्दे पर अपनी एकजुटता जाहिर की।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
डार्क मोड/लाइट मोड पर जाएं
Previous Article
PM मोदी जन्मदिन विशेष: जब नरेंद्र मोदी ने मां से नजदीकियों और अपने बचपन को याद कर सबको कर दिया था भावुक
पीएम मोदी लोकतंत्र की बात तो करते हैं, लेकिन किसान-मजदूरों को भूल जाते हैं : राहुल गांधी
"तरंग शक्ति" मित्र देशों के बीच सहयोग और आपसी विश्वास बनाने का एक माध्यम : राजनाथ सिंह
Next Article
"तरंग शक्ति" मित्र देशों के बीच सहयोग और आपसी विश्वास बनाने का एक माध्यम : राजनाथ सिंह
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com