
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज अपने पाकिस्तानी समकक्ष नवाज शरीफ तथा आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप में भाग लेने वाले दक्षेस देशों के अन्य प्रमुखों को फोन कर उन्हें अपनी शुभकामनाएं दीं।
मोदी ने कहा कि वह देश के नए विदेश सचिव एस जयशंकर को ‘संबंधों को और मजबूती प्रदान करने के लिए’ दक्षेस यात्रा पर भेजेंगे।
प्रधानमंत्री ने ट्वीट किया, अफगानिस्तान के राष्ट्रपति अशरफ गनी, बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना, पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ और श्रीलंका के राष्ट्रपति मैत्रीपाला सिरीसेना से बात की और क्रिकेट वर्ल्ड कप के लिए उन्हें शुभकामनाएं दीं। वर्ल्ड कप में पांच दक्षेस देशों के खेलने को रेखांकित करते हुए वर्ल्ड कप को लेकर उत्साहित मोदी ने कहा, मुझे पक्का विश्वास है कि वर्ल्ड कप में खेल भावना का जश्न होगा और खेलप्रेमियों के लिए यह एक सौगात होगी।
प्रधानमंत्री ने कहा, क्रिकेट हमारे क्षेत्र में लोगों को जोड़ता है और सद्भावना को बढ़ाता है। उम्मीद है कि दक्षेस क्षेत्र के खिलाड़ी जुनून के साथ खेलेंगे और क्षेत्र का नाम रोशन करेंगे। ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड 11वें आईआईसी क्रिकेट वर्ल्ड कप की मेजबानी कर रहे हैं कल इसका रंगारंग उद्घाटन हुआ। रविवार को भारत और पाकिस्तान के बीच पहला मुकाबला होगा।
प्रधानमंत्री ने ट्वीट किया, हमारे संबंधों को और मजबूती प्रदान करने के लिए हमारे नए विदेश सचिव को जल्द ही दक्षेस यात्रा पर भेजा जाएगा।
जयशंकर की पाकिस्तान यात्रा इस मायने में काफी महत्वपूर्ण होगी कि दिल्ली में पाकिस्तान के उच्चायुक्त द्वारा भारत. पाक वार्ता की पूर्व संध्या पर कश्मीरी अलगाववादियों से मुलाकात किए जाने के कारण भारत ने पिछले वर्ष अगस्त में विदेश सचिव स्तरीय वार्ता को रद्द कर दिया था। प्रधानमंत्री की यह टिप्पणी एक दिन पूर्व कल पाकिस्तान के उच्चायुक्त अब्दुल बासित द्वारा जयशंकर से मुलाकात किए जाने के बाद आयी है। अधिकारियों ने इस मुलाकात को शिष्टाचार मुलाकात बताया था।
सूत्रों ने बताया, यह काफी सौहार्दपूर्ण मुलाकात थी जहां दोनों ने भारत-पाक संबंधों की स्थिति पर विचार विमर्श किया।
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं