विज्ञापन
5 minutes ago

PM Modi LIVE Updates : महिला आरक्षण बिल को लेकर देशभर में बीजेपी के विरोध‑प्रदर्शन जारी हैं. इसी बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज एक बार फिर रात 8:30 बजे राष्ट्र को संबोधित करने वाले हैं. सूत्रों के मुताबिक, पीएम अपने संबोधन में महिला आरक्षण बिल पर अपनी बात रख सकते हैं. गौरतलब है कि इससे पहले शुक्रवार को लोकसभा में नारी शक्ति वंदन बिल पारित नहीं हो सका था. यह पहली बार हुआ है जब बीते 12 वर्षों में मोदी सरकार के दौरान किसी अहम विधेयक को विपक्ष रोकने में सफल रहा हो.

लोकसभा में विधेयक पर हुए मतदान के दौरान 298 सदस्यों ने इसके समर्थन में मतदान किया, जबकि 230 सांसदों ने इसके विरोध में मतदान किया. 

LIVE Updates of PM Modi Addressing Nation :  देश के नाम पीएम मोदी का संबोधन

PM Modi LIVE: थोड़ी देर में PM मोदी का संबोधन

थोड़ी देर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राष्ट्र के नाम महत्वपूर्ण संबोधन करने वाले हैं. रात 8:30 बजे होने वाले इस संदेश पर पूरे देश की निगाहें टिकी हुई हैं. 

PM मोदी ने कब-कब राष्ट्र को किया संबोधित?

● प्रधानमंत्री ने 21 सितंबर 2025 को जीएसटी रिफॉर्म लागू होने को लेकर देश को संबोधित किया था. पीएम मोदी ने कहा था कि कल, नवरात्रि के पहले दिन सूर्योदय के साथ ही अगली पीढ़ी के जीएसटी सुधार लागू हो जाएंगे.

● पीएम मोदी ने 8 नवंबर 2016 को देश को संबोधित करते हुए 500 और 1000 के नोटों की नोटबंदी करने की घोषणा की थी.

● प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 31 दिसंबर 2016 को नए साल की पूर्व संध्या पर देश को संबोधित किया था. तब पीएम ने गरीब नागरिकों और किसानों के लिए बड़ी योजनाओं की घोषणा की थी.

●  पीएम मोदी ने 27 मार्च 2019 को भारत की एंटी सैटेलाइट मिसाइल के सफल परीक्षण के बाद देश को संबोधित किया था. फिर, 8 नवंबर 2019 को पीएम मोदी ने देश को संबोधित करते हुए अनुच्छेद 370 को निरस्त करने के सरकार के फैसले का समर्थन किया था.

● पीएम मोदी ने 9 नवंबर 2019 को राम जन्मभूमि मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद देश को संबोधित करते हुए शांति, सद्भाव और एकता की अपील की थी. 

● 19 मार्च 2020 को पीएम ने देश को संबोधित करते हुए जनता कर्फ्यू का पालन करने की अपील की थी. 

● 24 मार्च 2020 को पीएम मोदी ने देश के नाम संबोधन में कॉविड-19 लॉकडाउन और उसके बाद के विस्तार की घोषणा की थी. इसके अलावा कई और मौकों पर पीएम ने देश को संबोधित किया है.

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com