नई दिल्ली:
सरकार ने बुधवार को कहा कि जम्मू कश्मीर से सटी नियंत्रण रेखा पर पाकिस्तान अपनी निरीक्षण क्षमता सहित प्रशासनिक ढांचा और रक्षा कार्यो में बढ़ोतरी कर रहा है। गृह राज्य मंत्री एम रामचन्द्रन ने बताया कि भारत ने घुसपैठ रोकने के लिए जम्मू कश्मीर में नियंत्रण रेखा पर उच्च गुणवत्ता वाले लाइटिंग केबल और अन्य उपकरण लगाये हैं। साथ ही नदी वाले क्षेत्रों में बांध बनाये गये हैं। उन्होंने एक प्रश्न के लिखित जवाब में राज्यसभा को यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि यह प्रणाली पूरी तरह से काम कर रही है। उन्होंने कहा कि घुसपैठ रोकने के तंत्र और बांधों की नियमित तौर पर जांच की जाती है।
पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
पाकिस्तान, भारत, सीमा, Pakistan, India, Border