श्रीनगर:
नियंत्रण रेखा पर संघर्षविराम का उल्लंघन करते हुए पाकिस्तानी सेना ने कुपवाड़ा जिले के कारनाह इलाके में भारतीय चौकियों पर गोलीबारी की। आधिकारिक सूत्रों ने सोमवार को बताया कि पाकिस्तानी सेना ने कारनाह इलाके में रिहायशी बस्ती के करीब स्थित भारतीय चौकियों पर कल शाम पांच बजे गोलीबारी की। उन्होंने बताया कि भारतीय सेना ने भी छोटे हथियारों से जवाबी कार्रवाई की और यह सिलसिला कई मिनटों तक चला। कश्मीर घाटी में पिछले तीन महीनों में एलओसी पर संघर्षविराम उल्लंघन की यह पहली घटना है। सूत्रों ने बताया कि गोलीबारी से नियंत्रण रेखा के इस पार एक मस्जिद की छत को नुकसान पहुंचा। अगस्त और सितंबर के दौरान पाकिस्तानी सेना ने कई बार संघर्षविराम का उल्लंघन किया जिसमें एक भारतीय जूनियर कमिशंड अधिकारी की मौत हो गई और तीन पाकिस्तानी सैनिक भी मारे गए।
पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
पाकिस्तान, फाइरिंग, एलओसी, भारत, Pakistan, Firing, India, LoC