कांग्रेस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर 'तानाशाह' बनने का आरोप लगाते हुए चेताया कि यह 'आपदा' की शुरुआत है। सरकार की ओर से गृह सचिव अनिल गोस्वामी का इस्तीफा मांगे जाने के बाद कांग्रेस ने ये बातें कही हैं।
कांग्रेस प्रवक्ता पीसी चाको ने कहा कि वरिष्ठ अधिकारियों की 'बर्खास्तगी' से नौकरशाही में भी 'अकुलाहट' है। उन्होंने कहा, यह पहली घटना नहीं है, जो दिखाती है कि प्रधानमंत्री तानाशाह बन रहे हैं।
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
दिलचस्प बात यह है कि वरिष्ठ अधिकारियों को बर्खास्त किया जाना सिर्फ भीषण आपदा की शुरुआत है। नौकरशाही भी अकुला रही है... हमारे पास कई खबरें हैं। चाको ने कहा कि सेंसर बोर्ड के अध्यक्ष और अन्य सदस्यों के इस्तीफे के बाद सरकार के पास कहने को कुछ नहीं था, बल्कि वह कमजोर बहाने बना रही थी।
उन्होंने कहा, वे सभी बहुत सम्मानित व्यक्ति हैं और उनका किसी राजनीतिक दल से कोई लेना-देना नहीं है... उन्होंने स्वतंत्रता पूवर्क काम करने की अनुमति नहीं मिलने पर इस्तीफा दिया... काम करने का वातावरण और स्वतंत्रता वहां नहीं थी। इस कारण उन्होंने इस्तीफा दिया। सरकार की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई।
शारदा घोटाला मामले में पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं कांग्रेस नेता मतंग सिंह की गिरफ्तारी को रोकने की कथित कोशिश को लेकर विवाद में घिरने के बाद सरकार ने गोस्वामी से इस्तीफा देने को कहा था। उसके बाद उन्होंने बुधवार को अपने पद से त्यागपत्र दे दिया। सरकार ने ग्रामीण विकास सचिव एलसी गोयल को नया गृह सचिव नियुक्त किया है।
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं