विज्ञापन
7 years ago
नई दिल्ली:

कांग्रेस नेता राहुल गांधी के 'रेप इन इंडिया' वाले बयान पर शुक्रवार को संसद के दोनों सदनों में जबरदस्त हंगामा हुआ. लोकसभा में स्मृति इरानी समेत बीजेपी की तमाम महिला सांसदों ने राहुल गांधी पर निशाना साधा और उनसे माफी की मांग की. स्मृति इरानी ने राहुल गांधी के बयान की निंदा करते हुए कहा कि वे (राहुल गांधी) रेप को राजनीतिक हथियार के तौर पर इस्तेमाल कर रहे हैं. क्या वे चाहते हैं कि महिलाओं के साथ रेप हो? इस दौरान भाजपा की तमाम महिला सांसद लोकसभा में अपनी जगह पर खड़ी हो गईं और 'राहुल गांधी माफी मांगो' के नारे लगाने लगीं. वहीं,  राज्यसभा में भी शुक्रवार को राहुल गांधी के बयान को लेकर हंगामा हुआ. कुछ सदस्यों ने 'राहुल गांधी माफी मांगो' के नारे लगाए. 

Parliament Live Updates :

पूरी स्टोरी पढ़ें

Track Latest News Live on NDTV.com and get news updates from India and around the world

फॉलो करे:
Rahul Gandhi, Smriti Irani, Rape In India, Rape In India Controversy
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com