बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने मंत्रिमंडल की बैठक बुलाई है. वह आज मंत्रिमंडल के विस्तार पर मुहर लगा सकते हैं. पश्चिम बंगाल में चुनाव नतीजे आने के बाद से ही अलग-अलग इलाकों से हिंसा की खबरें आ रही हैं. मंगलवार रात को मध्य कोलकाता में उस वक्त तनाव फैल गया, जब बुलडोजरों के साथ आए लोगों के एक समूह ने कथित तौर पर ऐतिहासिक हॉग मार्केट इलाके के पास तृणमूल कांग्रेस (TMC) ऑफिस को निशाना बनाया. यहां आज भी तनाव देखने को मिल रहा है. ऑपरेशन सिंदूर को एक साल पूरा होने जा रहा है. भारत ने पिछले साल 22 अप्रैल को हुए पहलगाम आतंकी हमले के जवाब में सात मई को ‘ऑपरेशन सिंदूर' शुरू किया था जिसका लक्ष्य पाकिस्तान के नियंत्रण वाले क्षेत्रों में स्थित आतंकी ढांचे को निशाना बनाना था. सुप्रीम कोर्ट में 9 जजों की बेंच सबरीमाला केस पर सुनवाई करेगी.
Breaking News LIVE Updates...
पटना में पंचरूपी हनुमान मंदिर पहुंचे अमित शाह
पटना के राजवंशी नगर स्थित पंचरूपी हनुमान मंदिर में केंद्रीय गृह अमित शाह और मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पूजा अर्चना की. इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बी. एल. संतो उपस्थिति रहे. मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए लिखा संकट मोचन बजरंगबली की कृपा से सबका कल्याण हो.
पटना के राजवंशी नगर स्थित पंचरूपी हनुमान मंदिर में देश के यशस्वी केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री @AmitShah जी के साथ विधिवत पूजा-अर्चना का सौभाग्य प्राप्त हुआ। इस पावन अवसर पर माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री @NitinNabin जी एवं आदरणीय राष्ट्रीय संगठन महामंत्री श्री बी. एल.… pic.twitter.com/AeX3R4GoVL
— Samrat Choudhary (@samrat4bjp) May 6, 2026
पटना पहुंचे अमित शाह
बिहार में गुरुवार को कैबिनेट विस्तार होना है. इसके लिए गृह मंत्री अमित शाह पटना पहुंच गए हैं. एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने उनका स्वागत किया.

TVK का समर्थन करेगी AIADMK?
तमिलनाडु में विजय की टीवीके को फिलहाल झटका लगा है. सबसे बड़ी पार्टी होने के बावजूद बहुमत नहीं जुटा पाई है. कांग्रेस ने समर्थन दे दिया है लेकिन बहुमत नहीं हो रहा है. इस बीच ऐसी खबरें चलीं कि TVK को AIADMK का समर्थन मिल सकता है. हालांकि, पार्टी ने इसे खारिज किया है. AIADMK के उप महासचिव के.पी. मुनुसामी ने कहा कि यह खबर चल रही है कि AIADMK, TVK का समर्थन कर रही है. यह पूरी तरह से गलत है. किसी भी स्थिति में, AIADMK ने TVK को समर्थन नहीं दिया है. हम अपनी पार्टी के महासचिव के निर्देशों के अनुसार यह स्पष्टीकरण जारी कर रहे हैं.
बंगालः चुनावी हिंसा को लेकर 200 से ज्यादा FIR दर्ज
पश्चिम बंगाल के DGP सिद्ध नाथ गुप्ता ने बताया कि हमने 200 से ज़्यादा FIR दर्ज की हैं. 433 लोगों को गिरफ़्तार किया गया है. एहतियाती धाराओं के तहत 1100 से ज्यादा लोगों को गिरफ़्तार किया गया है. इसके चलते, आज सुबह से कोई भी अप्रिय घटना नहीं हुई है.
असम में 12 मई को शपथ ग्रहण
असम में 102 सीटें जीतकर एनडीए लगातार तीसरी बार सरकार बनाने जा रही है. असम के चुनाव में बीजेपी ने 82 सीटें जीती हैं. सूत्रों ने बताया कि असम की नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह 12 मई को हो सकता है. हिमंता बिस्वा सरमा दूसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे. असम की नई सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शामिल हो सकते हैं.
विजय ने राहुल और खड़गे से की फोन पर बात
तमिलनाडु में अब सरकार गठन की तस्वीर लगभग साफ हो गई है. विजय की पार्टी टीवीके को कांग्रेस समर्थन देने जा रही है. इस बीच एक्टर विजय ने राहुल गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से फोन पर बात की है. उन्होंने दोनों को शपथ ग्रहण समारोह में आने का न्योता दिया है. बताया जा रहा है कि राहुल गांधी इस समारोह में शामिल होंगे. विजय गुरुवार को सीएम पद की शपथ लेंगे.
गुजरात के कच्छ तट के पास संदिग्ध पाकिस्तानी नौका लावारिस हालत में मिली
गुजरात के कच्छ जिले के तटीय क्षेत्र में बुधवार को एक संदिग्ध पाकिस्तानी नौका लावारिस हालत में मिली. यह जानकारी सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) सूत्रों ने दी. सूत्रों ने बताया कि प्रारंभिक तलाशी के दौरान नौका में मछली पकड़ने का सामान मिला, लेकिन कोई भी संदिग्ध वस्तु बरामद नहीं हुई. सूत्रों के अनुसार, सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के जवानों को नौका भारत-पाकिस्तान समुद्री सीमा के पास लावारिस हालत में मिली. उन्होंने बताया कि इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई है और लावारिस नौका के संबंध में आगे की जांच जारी है. भारतीय मछुआरों को अरब सागर के खाड़ी क्षेत्र में प्रवेश करने की मनाही है, लेकिन पाकिस्तानी मछुआरे मछली पकड़ने के लिए भारतीय सीमा में प्रवेश करते हैं.
निशांत गुरुवार को मंत्री पद की शपथ लेंगे
बिहार की राजनीति को लेकर बड़ी खबर है. नीतीश कुमार के बेटे निशांत गुरुवार को मंत्री पद की शपथ लेंगे. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में वे शपथ लेंगे. पार्टी के नेताओं ने उन्हें शपथ लेने के लिए तैयार कर लिया है. सद्भाव यात्रा में मिले फीडबैक, सरकार संगठन में तालमेल बिठाने और पार्टी नेताओं के दबाव पर उन्होंने फैसला लिया है. गुरुवार को निशांत का वैशाली में कार्यक्रम तय था, इसे स्थगित कर दिया गया है.
अमृतसर में आखिर हुआ क्या? पंजाब के DGP ने बताया
अमृतसर और जालंधर में हुए विस्फोटों पर पंजाब के डीजीपी गौरव यादव ने कहा, "हम एक तरह के प्रॉक्सी वॉर की स्थिति में जी रहे हैं, और लगातार सूचनाएं आ रही हैं, जिन पर हम एक्शन कर रहे हैं. पंजाब एक सीमावर्ती राज्य है, जैसा कि हमारे मुख्यमंत्री कई बार कह चुके हैं कि पंजाब देश के लिए लड़ रहा है. इस घटना की कोई जिम्मेदारी नहीं ली गई है. इसलिए, हम जांच कर रहे हैं. ऐसा लग रहा है कि एक देसी बम बनाया गया था. चूंकि कोई तार नहीं मिले हैं, इसलिए संभवतः यह या तो टाइमर वाला विस्फोट था या इसे रिमोट से किया गया था. डीजीपी गौरव ने बताया, "सीसीटीवी फुटेज की जांच करने से मिले सुरागों पर हम काम कर रहे हैं. मैं आपको बताना चाहता हूं कि यह आईएसआई का प्रयास है. वे एक झूठी कहानी गढ़ रहे हैं और यह दिखाने की कोशिश कर रहे हैं कि पंजाब में अशांति है. मैं कहना चाहता हूं कि पंजाब देश का सबसे शांतिपूर्ण राज्य है. पाकिस्तान की आईएसआई के कुछ तत्व पंजाब में अशांति फैलाने की कोशिश कर रहे हैं."
#WATCH | Amritsar, Punjab: On incidents of explosion in Amritsar & Jalandhar, Punjab DGP Gaurav Yadav says, "We are living in a state of proxy war, and inputs keep coming, and we keep on acting on it. Punjab is a frontline state, as our CM has said many times, that Punjab is… pic.twitter.com/j5pZNNUscL
— ANI (@ANI) May 6, 2026
Tamil nadu New Government: विजय की पार्टी TVK को समर्थन देगी कांग्रेस
तमिलनाडु में टीवीके सरकार कांग्रेस के समर्थन से बनने जा रही है. कांग्रेस ने खुद समर्थन देने का ऐलान किया है. कांग्रेस ने तमिलनाडु में टीवीके को समर्थन देने का फैसला किया है. इससे पहले कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने दावा किया था कि विजय ने सरकार बनाने के लिए कांग्रेस से समर्थन मांगा है. अब समर्थन को लेकर आधिकारिक लेटर सामने आ गया है.
दिल्ली सरकार ने 'Islamic Ethics of Warfare' नाम की किताब को ज़ब्त करने के दिये आदेश
दिल्ली की रेखा गुप्ता सरकार ने 'Islamic Ethics of Warfare' नाम की किताब को ज़ब्त करने का आदेश दिया है. आरोप है कि किताब में एक विशेष समुदाय को कट्टरवाद और सशस्त्र विद्रोह के ज़रिए राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए ख़तरा पैदा करने की बात की गई है.

महाराष्ट्र में 25 वर्षीय युवती पर यौन उत्पीड़न और धर्म परिवर्तन का दबाव, 4 आरोपी गिरफ्तार
महाराष्ट्र के जालना जिले के भोकरदन तहसील स्थित वालसावंगी गांव में एक 25 वर्षीय युवती ने आरोप लगाया है कि उसके साथ साल 2016 से लगातार शारीरिक उत्पीड़न किया जा रहा था और उसे जबरन धर्म परिवर्तन के लिए प्रताड़ित किया गया. पीड़ित युवती की शिकायत के अनुसार, जब वह 2016 में नौवीं कक्षा में पढ़ रही थी, तभी से उसके साथ उत्पीड़न का सिलसिला शुरू हुआ. 8 मार्च को उसके साथ मारपीट कर जबरन शारीरिक संबंध बनाने की घटना भी सामने आई है. शिकायत में कहा गया है कि चारों आरोपियों ने युवती को घर बुलाकर मुस्लिम धर्म स्वीकार करने के लिए मजबूर किया. उसे बुर्का पहनने के लिए बाध्य किया गया और मराठी-उर्दू में कुरान पढ़ने के लिए दी गई.
IRCTC घोटाले में लालू फैमिली के खिलाफ आरोप तय होने का फैसला 22 मई के लिए टला
IRCTC घोटाले (होटल रखरखाव टेंडर घोटाला) से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में लालू प्रसाद यादव, राबड़ी देवी और तेजस्वी के खिलाफ आरोप तय होने पर फैसला 22 मई के लिए टल गया है. इस मामले में 2004-2009 के बीच का है, जब लालू यादव रेल मंत्री थे. आरोप है कि उन्होंने IRCTC के दो होटलों (रांची और पुरी) का रखरखाव अनुबंध निजी कंपनियों को देने के बदले में पटना में कीमती जमीनें अपने परिवार (राबड़ी देवी और तेजस्वी यादव) के नाम पर बहुत कम कीमत में लीं.
अखिलेश यादव ने IPAC से वापस लिया इलेक्शन मैनेजमेंट का काम
अखिलेश यादव ने तकरीबन ढाई महीने पहले इलेक्शन मैनेजमेंट और सोशल मीडिया से जुड़े काम दो कंपनियां IPAC और शो टाइम को दिया था. लेकिन पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस को मिली हार के बाद समाजवादी पार्टी ने आईपैक को जो काम दिया था उसे अब रद्द कर दिया है. आईपैड खास तौर पर उन सीटों पर समाजवादी पार्टी के लिए काम कर रहा था, जहां पिछली बार हार का मार्जिन बहुत कम था. आईपैक की ज्यादातर टीम उत्तर प्रदेश के बाहर से ही काम कर रही थी. अब आईपैक समाजवादी पार्टी के लिए काम नहीं करेगी.समाजवादी पार्टी के लिए शो टाइम अपना काम जारी रखेगी.

Kerla New CM: केरल में कौन बनेगा सीएम, कल सुबह 11 बजे होगी विधायकों की बैठक
केरल का नया मुख्यमंत्री कौन होगा, ये जल्द ही तय हो जाएगा. कांग्रेस के नव निर्वाचित विधायकों की बैठक कल सुबह 11 बजे होगी. पार्टी के पर्यवेक्षक अजय माकन और मुकुल वासनिक आज शाम तिरुवनंतपुरम पहुंचेंगे. सीएम की रेस में मुख्य रूप से केसी वेणुगोपाल, वीडी सतीशन और रमेश चेन्नीथला शामिल हैं.
Punjab Blast: खालिस्तान लिबरेशन आर्मी ने ली जालंधर में बीएसएफ हेडक्वार्टर के बाहर हुए धमाके की जिम्मेदारी
पंजाब के जालंधर में बीएसएफ पंजाब फ्रंटियर हेडक्वार्टर के बाहर हुए धमाके की जिम्मेदारी खालिस्तानी संगठन खालिस्तान लिबरेशन आर्मी (KLA) ने एक पोस्ट शेयर कर ली है. हालांकि, पुलिस इसकी पुष्टि नहीं कर रही. पोस्ट में लिखा है- डीआईजी संदीप गोयल और उनका परिवार टारगेट पर है. इतना खून बहाएंगे कि सब कुछ लाल दिखाई देगा. 5 मई 2026 को रात 8 बजे पंजाब में जालंधर के फ्रंटियर हेडक्वार्टर BSF एक IED हमला किया गया. KLA (खालिस्तान लिबरेशन आर्मी) आज हमले की जिम्मेदारी लेती है, जो कि तब तक जारी रहेगा, जब तक हमारे भाई शहीद रणजीत सिंह के खून का बदला पूरा नहीं होता और खालिस्तान आजाद नहीं होता.

West Bengal New Govt. पश्चिम बंगाल में बीजेपी विधायक दल की बैठक 8 मई को कोलकाता में
पर्यवेक्षक गृहमंत्री अमित शाह और उड़ीसा के मुख्यमंत्री मोहन चरण मांझी 8 मई को विधायक दल की बैठक में कोलकाता पहुंचेंगे. पश्चिम बंगाल में 9 मई को होगा शपथग्रहण समारोह. पीएम मोदी समेत एनडीए के सभी मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री, केंद्र सरकार के मंत्री समेत एनडीए के वरिष्ठ नेता भी मौजूद रहेंगे. गृहमंत्री अमित शाह बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी सरकार के कल होने वाले मंत्रिमंडल के विस्तार और शपथग्रहण समारोह के लिए आज पटना पहुंचेंगे. गृहमंत्री अमित शाह आज पटना में बीजेपी के कोर ग्रुप के साथ बैठक भी करेंगे. पीएम मोदी भी पटना में शपथग्रहण समारोह में शामिल होंगे.
Mumbai Water Crisis: मुंबई के कुर्ला, घाटकोपर और आसपास के इलाकों में पानी की किल्लत
मुंबई के कुर्ला, घाटकोपर और आसपास के इलाकों में आज शाम 6 बजे तक पानी की सप्लाई बंद रहेगी. शहर के कई हिस्सों में आज पानी सप्लाई बंद रखने का फैसला महानगरपालिका द्वारा लिया गया है. बृहन्मुंबई महानगरपालिका (BMC) द्वारा जल पाइपलाइन की जोड़ाई और महत्वपूर्ण मरम्मत कार्यों के लिए यह शटडाउन लिया गया है. मंगलवार सुबह 10 बजे से लेकर बुधवार शाम 6 बजे तक लगभग 30 घंटे पानी की सप्लाई बंद रहेगी. इस दौरान एल, एम पूर्व, एम पश्चिम और एन वार्ड के कुछ हिस्सों में पूरी तरह पानी सप्लाई बंद रहेगी, जबकि कुछ जगहों पर कम दबाव से पानी मिलेगा. अमर महल से वडाला, परेल तथा ट्रॉम्बे तक के जल प्रकल्प के अंतर्गत 1800 मिमी और 1200 मिमी की जल पाइपलाइन का काम किया जाएगा. नागरिकों से पानी जमा करके रखने और उसका सावधानीपूर्वक उपयोग करने की अपील प्रशासन द्वारा की गई है.
Bengal Election Results: पश्चिम बंगाल में चुनाव के बाद हुई हिंसा में BJP और टीएमसी कार्यकर्ता की मौत
पश्चिम बंगाल में चुनाव के बाद हुई हिंसा की अलग-अलग घटनाओं में मंगलवार को भाजपा और तृणमूल कांग्रेस के एक-एक कार्यकर्ता की मौत हो गई. पुलिस ने यह जानकारी दी. पुलिस के मुताबिक, मंगलवार शाम न्यू टाउन इलाके में विजय जुलूस के दौरान टीएमसी कार्यकर्ताओं द्वारा कथित तौर पर पिटाई किए जाने के बाद भाजपा कार्यकर्ता मधु मंडल की मौत हो गई. इससे पहले बीरभूम के नानूर में कथित तौर पर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा टीएमसी कार्यकर्ता अबीर शेख की धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी गई थी.
Punjab Blast: पंजाब में एक के बाद एक 2 धमाके, कांग्रेस नेता ने भगवंत सरकार पर उठाए सवाल
पंजाब में लगातार हो रहे धमाकों ने तहलका मचा दिया है. कल जालंधर में और अब अमृतसर के खासा कैंप के पास - यह बेहद चिंताजनक है. कौन हमारे राज्य में अस्थिरता पैदा करने की कोशिश कर रहा है? पंजाब सरकार ऐसी घटनाओं को रोकने में क्यों विफल रही है? भारत सरकार क्या कर रही है? बार-बार हो रही चूक खुफिया और सुरक्षा व्यवस्था में गंभीर खामी की ओर इशारा करती है. पंजाब की शांति भंग नहीं की जा सकती. हम जवाबदेही और तत्काल कार्रवाई की मांग करते हैं.
Back-to-back blasts have shaken Punjab. Yesterday in Jalandhar, and now near Khasa Camp in Amritsar — this is deeply alarming.
— Amarinder Singh Raja Warring (@RajaBrar_INC) May 6, 2026
Who is trying to destabilise our state? Why has the Punjab Government failed to prevent such incidents? What is the Government of India doing?
Repeated… pic.twitter.com/424f3e0n7c
Supreme Court Judge strength: सुप्रीम कोर्ट के जजों की संख्या में बढ़ोतरी को मंजूरी
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने आज संसद में सर्वोच्च न्यायालय (न्यायाधीशों की संख्या) संशोधन विधेयक, 2026 को पेश करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। इसका उद्देश्य सर्वोच्च न्यायालय (न्यायाधीशों की संख्या) अधिनियम, 1956 में संशोधन करके भारत के सुप्रीम कोर्ट में न्यायाधीशों की संख्या (भारत के मुख्य न्यायाधीश को छोड़कर) को वर्तमान 33 से बढ़ाकर 37 करना है. भारत के सर्वोच्च न्यायालय में न्यायाधीशों की संख्या को मूल अधिनियम में सर्वोच्च न्यायालय (न्यायाधीशों की संख्या) संशोधन अधिनियम, 2019 के माध्यम से संशोधन करके अंतिम बार 30 से बढ़ाकर 33 (भारत के मुख्य न्यायाधीश को छोड़कर) कर दिया गया था.