Breaking News Live Updates: कर्नाटक को संभवत: गुरुवार को नया सीएम मिल जाएगा. दिल्ली में कांग्रेस आलाकमान से मंगलवार हुई बैठक के बाद यह निर्णय लिया गया है कि कर्नाटक के मुख्यमंत्री पद से सिद्धारमैया इस्तीफा देंगे और कमान डीके शिवकुमार को सौंपी जाएगी. गुरुवार को सिद्धारमैया ने गुरुवार सुबह मंत्रियों को ब्रेकफास्ट मीटिंग के लिए आमंत्रित किया है. तब तक डीके शिवकुमार दिल्ली में ही रहेंगे. बिहार में एसआईआर के खिलाफ पीआईएल पर सुप्रीम कोर्ट ने आज फैसला सुनाया. इस फैसले में कोर्ट ने SIR को सही ठहराया. तमिलनाडु के सीएम जोसेफ विजय ने पीएम मोदी से मुलाकात की. देश के हर कोने की ताजा तरीन खबरों के लिए पढ़ते रहिए एनडीटीवी हिंदी
सड़कों पर उतरने की तैयारी में सिद्धारमैया के समर्थक, इस्तीफे के खिलाफ कल कलबुर्गी में होगा प्रदर्शन
कर्नाटक में सियासी हलचल के बीच मुख्यमंत्री सिद्धारमैया के संभावित इस्तीफे के विरोध में प्रदर्शन की तैयारी शुरू हो गई है. उनके समर्थकों ने खुलकर उनके समर्थन में मोर्चा खोल दिया है.
कलबुर्गी में विरोध का ऐलान
सिद्धारमैया समर्थकों ने कलबुर्गी में विरोध प्रदर्शन का आह्वान किया है. कर्नाटक प्रदेश कुरुबा संघ (Kurubara Sangha) ने इस आंदोलन की अगुवाई करते हुए सीएम को पद से हटाने की किसी भी कोशिश का कड़ा विरोध जताया है.
DC ऑफिस तक मार्च की तैयारी
जानकारी के मुताबिक, समर्थकों ने कल (गुरुवार) कलबुर्गी में डिप्टी कमिश्नर कार्यालय तक विरोध मार्च निकालने की योजना बनाई है. इस दौरान बड़ी संख्या में लोगों के जुटने की संभावना जताई जा रही है. यह प्रदर्शन ऐसे समय हो रहा है जब कांग्रेस हाईकमान के स्तर पर सत्ता परिवर्तन की चर्चाएं तेज हैं और सिद्धारमैया के इस्तीफे की अटकलें लगाई जा रही हैं. ऐसे में समर्थकों का सड़कों पर उतरना पार्टी के भीतर बढ़ते दबाव को भी दिखाता है.

LIVE Updates:त्यूणी के देवघार रेंज में आग ने मचाया तांडव, आग की भीषण लपटों में धूं-धूं कर जले जंगल की आग की चपेट में आए सेब के बागीचे
खबर देहरादून के दूरस्थ इलाके त्यूणी से है जहां जंगल में भड़की आग की ऐसी भयावह तस्वीरें सामने आई हैं,जिसने पूरे इलाके में हड़कंप मचा दिया. बताया जा रहा है कि चकराता वन प्रभाग से जुड़ी देवघार रेंज के जडसू पाणी क्षेत्र में लगी भीषण वनाग्नि ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया और पूरा जंगल आग की ऊंची-ऊंची लपटों में घिर गया. पहाड़ी इलाके में धधकती आग का यह तांडव इतना खौफनाक था कि जंगल से उठते धुएं के गुब्बार कई किलोमीटर दूर तक दिखाई दिए. यहां चीड़ के पेड़ों में लगी आग तेज हवाओं के चलते बेकाबू हो गई और फिर जंगल से निकलकर किसानों के बगीचों तक जा पहुंची. आग की भयावह लपटों ने इलाके में अफरातफरी और दहशत का माहौल पैदा कर दिया हालांकि इसी बीच ग्रामीणों और वनकर्मियों ने संयुक्त अभियान चलाया और रात भर मशक्कत कर आखिकार सुबह तड़के काफी हद तक आग पर काबू पाया जा सका.
Bihar SIR Live Update: SIR को पूरा करना चुनाव आयोग का फर्ज है- सुप्रीम कोर्ट
बिहार SIR पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर याचिकाकर्ता और वकील अश्विनी उपाध्याय ने बतायाय कि सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि पूरी SIR प्रक्रिया सही है. SIR को पूरा करना चुनाव आयोग का फर्ज है, और यह 'जन प्रतिनिधित्व अधिनियम' और 'चुनाव संचालन' के तहत संवैधानिक दायरे में ही आता है. सुप्रीम कोर्ट ने SIR में बताई गई कमियों को नहीं माना है और कहा है कि चुनाव आयोग ने SIR को पूरी तरह से आजाद और निष्पक्ष तरीके से पूरा किया है. सुप्रीम कोर्ट ने यह भी कहा कि वोटर लिस्ट को अपडेट करने के लिए SIR हर पांच साल में नियमित रूप से किया जाना चाहिए.सुप्रीम कोर्ट ने चुनाव आयोग की सभी दलीलों को मान लिया है और SIR प्रक्रिया को चुनौती देने वाली सभी दलीलों को खारिज कर दिया है.
LIVE: मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ED की पिनाराई विजयन के घर और 11 अन्य जगहों पर छापेमारी
केरल में CMRL-Exalogic केस को लेकर प्रवर्तन निदेशालय यानी ED ने बड़ी कार्रवाई शुरू कर दी है.ED की टीम पूर्व मुख्यमंत्री Pinarayi Vijayan से जुड़े ठिकानों समेत करीब 10 लोकेशनों पर छापेमारी कर रही है.यह कार्रवाई कथित वित्तीय गड़बड़ी और मनी लॉन्ड्रिंग मामले से जुड़ी है,जिसमें CMRL कंपनी पर फर्जी खर्च दिखाकर करोड़ों रुपये का काला धन बनाने का आरोप है.
UP BJP Organisation Reshuffle: यूपी बीजेपी संगठन में बड़े बदलाव की तैयारी,2027 चुनाव से पहले कईयों के पद बदले जाएंगे
2027 चुनाव से पहले बीजेपी संगठन में बड़ा फेरबदल होगा. यूपी बीजेपी में 50% तक बदलाव की तैयारी शुरू हो गई है. बीजेपी की सभी 6 क्षेत्रीय इकाइयों के अध्यक्ष बदले जाएंगे.राज्य कार्यकारिणी में बड़े स्तर पर बदलाव संभव है. बीजेपी के 7 मोर्चों को नए अध्यक्ष मिलेंगे. संगठन में युवा चेहरों को तरजीह देने की तैयारी है.बूथ स्तर मजबूत करने पर बीजेपी का बड़ा फोकस है. लंबे समय से एक पद पर जमे नेताओं की छुट्टी तय है.दोहरी जिम्मेदारी निभा रहे पदाधिकारियों पर भी गाज गिरेगी.
Ebola Virus Update: इबोला वायरस पर राहत की खबर, यूगांडा से आई महिला की रिपोर्ट नेगिटिव आई
यूगांडा से बेंगलुरु आई महिला में इबोला वायरस की पुष्टि नहीं हुई है. महिला की जांच रिपोर्ट नेगेटिव आई है. इससे पहले उसे अस्पताल में भर्ती कर क्वारंटीन कर दिया गया था.
LIVE Updates: पीएम मोदी ने दी पंडित नेहरू को श्रद्धांजलि
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के पहले पीएम पंडित नेहरू को श्रद्धांजलि देते हुए लिखा कि पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि.
LIVE Updates: जवाहरलाल नेहरू की पुण्यतिथि पर शांति वन में राहुल गांधी ने दी श्रद्धांजलि, देखिए वीडियो
#WATCH | Delhi: Lok Sabha LoP and Congress MP Rahul Gandhi pays floral tribute to India’s first Prime Minister Jawaharlal Nehru on his 62nd death anniversary, at his memorial Shanti Van. pic.twitter.com/j2AmTIXVRE
— ANI (@ANI) May 27, 2026
Ebola Live Update: यूगांडा से बेंगलुरु आए शख्स में इबोला के लक्षण! हल्का बदन दर्द पर गंभीर नहीं
सूत्रों के अनुसार, युगांडा से यात्रा करके आए एक व्यक्ति को बेंगलुरु के सरकारी अस्पताल में निगरानी के लिए आइसोलेट किया गया है. उस व्यक्ति को सिर्फ हल्का बदन दर्द है,इसके अलावा कोई गंभीर लक्षण नहीं हैं.मरीज की हालत फिलहाल सामान्य बताई गई है.जांच के लिए सैंपल लेकर पुणे के नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ वायरोलॉजी भेजा गया है.रिपोर्ट अभी आना बाकी है.सरकार ने साफ कहा है कि अभी तक भारत में इबोला के किसी भी मामले की पुष्टि नहीं हुई है.भारत सरकार इबोला वायरस की स्थिति पर लगातार नजर रख रही है.अफ्रीका के कुछ देशों में इबोला के मामले सामने आने के बाद स्वास्थ्य मंत्रालय सतर्क है.स्वास्थ्य मंत्रालय और राज्य सरकारें मिलकर निगरानी और जरूरी स्वास्थ्य प्रोटोकॉल का पालन कर रही हैं.एयरपोर्ट और अन्य एंट्री पॉइंट्स पर स्क्रीनिंग और निगरानी जारी है.सरकार ने लोगों से घबराने और अफवाह फैलाने से बचने की अपील की है.लोगों को सिर्फ सरकारी और आधिकारिक जानकारी पर भरोसा करने की सलाह दी गई है. रिपोर्ट- पल्लव मिश्रा
Karnataka CM Announcement Live Update:गुरुवार को बेंगलुरु में सिद्धारमैया की ब्रेकफास्ट मीटिंग, दिल्ली में डीके शिवकुमार
CM सिद्धारमैया ने गुरुवार सुबह 9 बजे मंत्रियों को ब्रेकफास्ट मीटिंग के लिए आमंत्रित किया है.संभव है कि इसी दिन वो सीएम पद से इस्तीफा दें. कल दोपहर कांग्रेस के कर्नाटक प्रभारी रणदीप सुरजेवाला बेंगलुरु पहुंचेंगे.कल यानी 28 मई को जवाहर लाल नेहरू की पुण्यतिथि के मौके पर बेंगलुरु स्थित प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में सिद्धारमैया और डीके शिवकुमार एक साथ नजर आएंगे. अभी डीके दिल्ली में ही हैं. आज वो यहीं रहेंगे. कल सुबह 5 बजकर 45 मिनट पर शिवकुमार बेंगलुरु के लिए रवाना होंगे.