विज्ञापन
This Article is From Dec 12, 2011

कर्नाटक चुनाव : पर्चा भरने का आखिरी दिन

राज्य में शासित बीजेपी की ओर से मुख्यमंत्री सदानंद गोड़ा को उम्मीदवार बनाया गया है।
बेंगलुरू: कर्नाटक विधान परिषद चुनाव के लिए पर्चा भरने का सोमवार को आखिरी दिन है। राज्य में शासित बीजेपी की ओर से मुख्यमंत्री सदानंद गोड़ा को उम्मीदवार बनाया गया है। नंबर के गणित में गोड़ा की जीत लगभग तय है लेकिन उनको बीजेपी के बागी विधायक श्रीरामलु से कड़ी चुनौती मिल रही है। हाल ही में निर्दलीय के तौर पर बेल्लारी ग्रामीण सीट जीतने वाले श्रीरामलु ने दावा किया है कि बीजेपी के कई विधायक उनके साथ हैं। श्रीरामलु खनन माफिया के नाम से मशहूर रेड्डी बंधुओ के करीबी हैं। इससे पहले बीजेपी अपने दो सांसदो समेत एक विधान परिषद सदस्य और तीन विधायकों को श्रीरामलु का साथ देने पर पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा चुकी है। उधर, पूर्व मुख्यमंत्री और भ्रष्टाचार के आरोप झेल रहे येदियुरप्पा भी राज्य पार्टी अध्यक्ष बनने की जुगत भिड़ाने में लगे हैं।
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
कर्नाटक, चुनाव, पर्चा, अंतिम दिन, नामंकन, Karnatak, Election
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com